Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 20:26 IST

JDU के नए अध्यक्ष बने ललन सिंह, दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बनाए गए।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो गई है। शनिवार को दिल्ली में जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी सिंह ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ललन सिंह को जनता दल यूनाइडेट का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा- 'राजनीति के बिना भी समाज सेवा की जा सकती है'

 

ललन सिंह के पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मिठाई बांटकर ढोल नगाड़ों के साथ इस जश्न को मनाया जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे। जेडीयू के संस्थापक सदस्य के रूप में ललन सिंह की भी गिनती की जाती है। 

ये भी पढ़ें : बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा- 'राजनीति के बिना भी समाज सेवा की जा सकती है

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को नीतीश कुमार का करीबी भी माना जाता है। वर्तमान में वो मुंगेर से जेडीयू के सांसद है। निवर्तमान अध्यक्ष आरसीपीसी सिंह को पिछले साल दिसम्बर में पार्टी की कमान दी गई थी लेकिन उन्हे केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी की कमान किसी और के हाथ में देने का फैसला लिया। इसके बाद फिर उन्होंने पार्टी का कार्यभार ललन सिंह के हाथों में सौंपा है। 

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव: शिवपाल यादव का दावा; 'इस बार जहां हम होंगे वहां बनेगी सरकार, हर परिवार में एक को देंगे नौकरी'

ये भी पढ़ें : OBC आरक्षण: बीजेपी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, पूछा- सत्ता में रहने पर हितों के विषयों को क्यों रोके रखा?

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 20:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo