Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 20:15 IST

AIMIM प्रमुख ओवैसी का भाजपा पर तंज, कहा- यूपी की हालत पर एक-एक चीज का जवाब दें CM योगी

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकार पर उनके 5 साल के विकास कार्यों का हिसाब देने को कहा है।

Reported by: Nisha Bharti
PTI
PTI | Image:self
Advertisement

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर विपक्ष लगातार सत्ताधारी सरकार से उनके किए गए पांच साल का ब्योरा मांग रही है। विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार को विफलताओं से भरा हुआ बता रहे हैं। विपक्षों का आरोप है कि पिछले 5 सालों में राज्य सरकार ने लोगो के हित के लिए कुछ नहीं किया और राज्य को विकास से कोसों दूर धकेल दिया। 

इसी बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी राज्य सरकार पर उनके 5 साल के विकास कार्यों का हिसाब देने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 4 लाख तीव्र कुपोषित बच्चे हैं, हजारों में डॉक्टरों के पद खाली है। पब्लिक हेल्थ सेंटर और कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर बंद पड़े हैं। एक -एक चीज का जवाब योगी आदित्यनाथ दें। 

साथ ही उन्होंने असम-मिजोरम विवाद को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। AIMIM प्रमुख ने  गृहमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अमित शाह के जाने के  बाद असम और मिजोरम की पुलिस पर फायरिंग होती है। ये सरासर बीजेपी की नाकामी है। 

ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार की गलती के कारण ओबीसी सूची संबंधी राज्यों के अधिकारों पर प्रहार हुआ: कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को मुख्यमंत्री पर निशान साधा 

30 जुलाई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से राज्यसभा में एक प्रश्न के एक उत्तर में दिए गए जवाब में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को कुपोषण में नंबर एक बना दिया। इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि संसद में भाजपा सरकार की मंत्री ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे (लगभग 4 लाख) उत्तर प्रदेश में हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री खुद को खुद से ही "नंबर 1" का खिताब देते रहे और "डबल इंजन"  की धोखाधड़ी करके कुपोषण में यूपी को नंबर 1 बना दिया।

फिलहाल इन पार्टियों का आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर जारी है। पक्ष-विपक्ष एक बार फिर यूपी के मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। मुख्यमंत्री योगी भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर,  विकास कार्यों का शुभारंभ करने में जुटे हुए हैं। 

ये भी पढ़ें : पार्टी छोड़ने वाले विधायक को कांग्रेस ने अयोग्य घोषित करने की मांग की

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव: शिवपाल यादव का दावा; 'इस बार जहां हम होंगे वहां बनेगी सरकार, हर परिवार में एक को देंगे नौकरी'

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 20:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo