Advertisement

Updated November 26th, 2022 at 11:35 IST

26/11 Mumbai Terror Attack के शहीदों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, बोले- '14 साल पहले भारत जब...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

Reported by: Dalchand Kumar
| Image:self
Advertisement

26/11 मुंबई आतंकी हमले (26/11 Mumbai Terror Attack) को आज हर कोई याद कर रहा है। 14 साल पहले इस हमले में शहीद हुए लोगों को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। शनिवार को संविधान दिवस समारोह (Constitution Day 2022) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले को भी याद किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का भी दिन है। 14 साल पहले जब भारत अपने संविधान और अपने नागरिकों  के अधिकारों का पर्व मना रहा था, उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकवादी हमला किया था। मुंबई आतंकी हमले में जिनकी मृत्यु हुई, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

उल्लेखनीय है कि 10 पाकिस्तानी आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और और उनके हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 मारे गए थे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। यह हमला 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 29 नवंबर तक चला था। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन सामुदायिक केंद्र जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया था। अजमल कसाब एकमात्र आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। उसे चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: 26/11 Mumbai Attack : जनरल वीके सिंह ने आखिर क्याें नेहरू सरकार को ठहराया 'आतंक के लिए जिम्मेदार'; जानिए

संविधान दिवस समारोह में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 1949 में यह आज का ही दिन था जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नींव डाली थी। इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है, क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आधुनिक भारत का सपना देखवे वाले बाबा अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों, सभी संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में पूरे विश्व की नजर भारत पर है। भारत के तेज विकास, भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और भारत की मजबूती होती अंतरराष्ट्रीय छवि के बीच दुनिया हमें बहुत ज्यादा उम्मीदों से देख रही है।

यह भी पढ़ें: Satyendar Jain का एक और वीडियो सामने आया, इस बार Tihar Jail के निलंबित सुप्रीटेंडेंट संग मीटिंग करते दिखे

Advertisement

Published November 26th, 2022 at 11:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo