Advertisement

Updated August 21st, 2021 at 22:26 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘वह एक महान इंसान थे’

Kalyan Singh Death: पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

Kalyan Singh Death: पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि वह 4 जुलाई से लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में भर्ती थे। उनका शनिवार को सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- “कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की। भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।”

उन्होंने आगे लिखा- “कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।”

इस बीच, संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था जिसके कारण शनिवार शाम उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ेंः नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisement

Published August 21st, 2021 at 22:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo