Advertisement

Updated February 7th, 2023 at 23:53 IST

Tripura Elections: त्रिपुरा में PM मोदी भरेंगे हुंकार, 11 और 13 फरवरी को करेगें रैली

Tripura Elections: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी यहां 11 और 13 फरवरी को हुंकार भरेंगे।

Reported by: Digital Desk
PC_ ANI
PC_ ANI | Image:self
Advertisement

Tripura Elections:  त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी जोर शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी है। बीजेपी (BJP) ने त्रिपुरा चुनाव में दम भरने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है। PM मोदी राज्य में 11 और 13 फरवरी को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

पीएम मोदी त्रिपुरा के गोमती और धलाई में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा BJP के एक सूत्र ने बताया है कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, BJP के राज्य प्रभारी महेश शर्मा समेत कई बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। बता दें, 60 सीच वाली त्रिपुरा विधानसभा में 16 फरवरी को मतदान होना है। इसके अलावा मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती सभी जगहों पर एक साथ 2 मार्च को होगी है। 

16 फरवरी को होगा त्रिपुरा विधानसभा चुनाव

त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव के लिए बीजेपी ने 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि पांच सीटों पर इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन ने भी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 60 सीटों में से 43 सीटों पर माकपा, 13 पर कांग्रेस, एक पर भाकपा, एक सीट पर आरएसपी और एक पर फॉरवर्ड ब्लॉक उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ता जोरों से तैयारियों में लगे हैं। गोमती और धलाई में रैलियों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। स्थानीय नेताओं को इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को अगरतला (Agartala) में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और राज्य में दोबारा बीजेपी सरकार बनाने की अपील की।   

यह भी पढ़ें:  Tripura Assembly Election: अगरतला में अमित शाह की हुंकार, बोले- ‘PM मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट में शांति स्थापित की’

Advertisement

Published February 7th, 2023 at 23:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo