Advertisement

Updated August 3rd, 2021 at 08:26 IST

Tokyo Olympics: पीवी सिंधु को 30 लाख का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी आंध्र प्रदेश सरकार

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आज कांस्य पदक जीतने के बाद पीवी सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई जिन्होंने ओलंपिक में दो मेडल जीता है।

Reported by: Vineeta Mandal
Credits: AP
Credits: AP | Image:self
Advertisement

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में कांस्य पदक जीत कर भारत का परचम बुलंद कर दिया है। पीवी की जीत पर देश में खुशी का माहौल है। हर कोई अपनी खिलाड़ी पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को पीवी सिंधु को 30 लाख की नगद राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि सिंधु ने रविवार को 1 अगस्त को टोक्यो में चीन को हराकर कांस्य पदक जीता है।

आंध्र प्रदेश के सीएम ने अधिकारियों को राज्य खेल नीती के अनुसार कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु को 30 लाख रुपये का नकद ईनाम देने का निर्देश दिया है। वहीं बता दें कि के इससे पहले कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले सीएम रेड्डी ने सिंधु से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीता कांस्य पदक, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में खेल प्रतिभाओं में सुधार लाने के लिए विशाखापत्तनम में बैडमिंटन अकादमी स्थापित करने के लिए दो एकड़ भूमि को भी मंजूरी दी है।

ओलंपिक में रचा इतिहास

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आज कांस्य पदक जीतने के बाद पीवी सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई जिन्होंने ओलंपिक में दो मेडल जीता है। बता दें कि इससे पहले पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।  बता दें कि सिंधु से पहले लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में पहलवान सुशील कुमार का नाम शामिल है। सुशील ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य और लंदन ओलंपिक 2012 में सिल्वर मेडल जीता था।

पीवी सिंधु ने आज टोक्यो ओलंपिक में चीन की खिलाड़ी ही बिंगजियाओ को 21- 13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीता है। भारत के पास अब टोक्यो ओलंपिक में दो पदक (1 रजत और 1 कांस्य) हो गए हैं। बता दें कि पीवी सिंधु से पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने खेलों में रजत पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें: पीवी सिंधु ने की ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत पर बात, साझा किया अपना मुश्किल सफर

बैडमिंटन में तीन बार मेडल जीत चुका है भारत

गौरतलब है कि भारत अबतक ओलंपिक बैडमिंटन में तीन बार मेडल जीत चुका है। बता दें कि ओलंपिक में बैडमिंटन में भारत के लिए सबसे पहले साइना नेहवाल ने पदक जीता था। साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक (2012) में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। वहीं 2016 में पीवी सिंधु ने रियो डी जेनेरियो (2016) ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर पदक जीता था। वहीं इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है। 

Advertisement

Published August 3rd, 2021 at 08:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo