Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 10:42 IST

नीतीश कुमार का बड़ा खुलासा- ‘JDU ने केंद्रीय मंत्रिमंडल 2019 में मांगे थे चार मंत्री पद’

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा किया है।

Reported by: Sakshi Bansal
Image: PTI
Image: PTI | Image:self
Advertisement

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में 4 मंत्री पद मांगे थे जिसे बीजेपी ने ठुकरा दिया।

नीतीश कुमार ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैंने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद चार सीटों की मांग की थी। मैंने कहा था कि बिहार में उनके (बीजेपी) पास 17 सीटें थीं, जबकि हमें 16 मिली थीं। वे राज्य से पांच मंत्रियों को शामिल कर रहे थे। किसी और फॉर्मूले से पूरे राज्य में बुरा संकेत जाता। आप सभी को उसके बाद की घटनाएं तो याद होंगी।”

नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में मांगे थे 4 मंत्री पद 

गौरतलब है कि जनता दल (यूनाइटेड) ने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में नए मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव के बाद, जदयू के शीर्ष नेता नई सरकार में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। हालांकि, बीजेपी के सभी सहयोगियों को सिर्फ एक कैबिनेट की पेशकश की गई थी।

नीतीश कुमार ने उन अफवाहों की भी पुष्टि की जिसमें कहा गया था कि 2021 में आरसीपी सिंह (RCP Singh) को नए केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी सहमति के बिना शामिल किया गया था। उन्होंने कहा- “मैंने इस आदमी के लिए इतना कुछ किया, ठीक उसी दिन से जब वह एक IAS अधिकारी थे। मैंने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के शीर्ष पद को भी त्याग दिया था। और उन्होंने क्या किया? पार्टी कार्यकर्ता मुझे बता रहे थे कि मंत्री बनने के बाद वह कितने घमंडी हो गए थे।”

नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली सीएम पद की शपथ

इस बीच, नीतीश कुमार ने मंगलवार को फिर से पलटी मारते हुए बीजेपी का साथ छोड़ दिया और राजद के साथ फिर से गठबंधन बना लिया। उन्होंने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा और 164 विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में यह 8वां कार्यकाल होगा।

ये भी पढ़ेंः बंगाल पुलिस ने ‘रोकी’ तिरंगा रैली तो भड़क उठे शुभेंदु अधिकारी, पूछा- ‘क्या मैं पाकिस्तान में खड़ा हूं जो…’

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 10:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo