Advertisement

Updated September 28th, 2021 at 14:52 IST

कन्हैया कुमार की कांग्रेस में एंट्री पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, कहा- 'कम्युनिस्ट इन कांग्रेस...'

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से पहले वरिष्‍ठ नेता मनीष तिवारी ने इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया है।

Reported by: Ankur Shrivastava
PC-PTI
PC-PTI | Image:self
Advertisement

लंबे वक्त से चली आ रही अटकलों के बीच मंगलवार को आखिरकार लेफ्ट नेता और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उनके शामिल होने से पहले ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनीष तिवारी ने इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ का हवाला दिया जिससे यह प्रतीत होता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं।

लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।’ कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार शाम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया अब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं।

माना जा रहा है कि तिवारी कन्हैया और जिग्नेश के पार्टी में शामिल होने के खिलाफ हैं। हालांकि अपने ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बीते कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे मनीष तिवारी का ट्वीट कांग्रेस में पहले मुखर विरोध के तौर पर सामने आया है। आपको बता दें कि कन्हैया कुमार के पार्टी में स्वागत के लिए कांग्रेस दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

बीजेपी ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने कन्हैया और जिग्नेश की एंट्री के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक की एनिवर्सिरी पर कांग्रेस ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ वाले कांग्रेस कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी को स्वीकार कर रही है। ये कोई संयोग नहीं है, भारत के टुकड़े करने वालों के साथ हाथ मिलाना कांग्रेस की आदत है।

इसे भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह आज आ रहे हैं दिल्‍ली, अमित शाह और नड्डा से हो सकती है मुलाकात- सूत्र

इसे भी पढ़ें- Bhabanipur Bypolls: 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर उपचुनाव पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार

Advertisement

Published September 28th, 2021 at 14:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo