Advertisement

Updated October 4th, 2018 at 23:32 IST

National Approval Ratings: आज हुआ लोकसभा चुनाव तो इस गठबंधन को मिलेगा पूर्ण बहुमत...

सी वोटर के हिसाब से अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तोएनडीए 38.2% वोटों की उम्मीद कर सकती है, वहीं यूपीए के खाते में  25.4% वोट जाने की उम्मीद है.

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

साल 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को अब एक साल भी नहीं बचा है. ऐसे समय में राजनीतिक पार्टियां तमाम नफा- नुकसान को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बना रही हैं. 2014 में विशाल बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ​​​के सामने जहां सत्ता को बचाने की चुनौती है, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी पिछले लोकसभा से शिकस्त को भूल दुबारा सत्ता में वापसी करने को बेकरार है . वहीं क्षेत्रिय पार्टियां भी देश के सामने खुद को तीसरा विकल्प के तौर पर स्थपित करने की कोशिश में हैं .

इसी बीच चुनावी साल में सी-वोटर  ने  NationalApprovalRatings (राष्ट्रीय स्वीकृति रेटिंग) के जरिए जनता का मूड जानने की कोशिश की. 
CVoter के अनुसार देश में NDA को लगभग 38.2 प्रतिशत वोट मिलेंगे. वहीं UPA को 25.4 प्रतिशत. NDA को 276 सीटें मिलने का अनुमान जाताया गया है तो UPA को 112 सीटें. अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसको 248 सीटें मिलेंगी. बीजेपी की सहयोगी पार्टियों को मात्र 28 सीटें मिलेंगी. वहीं कांग्रेस की बात करें तो उसे 80 सीटें मिलेंगी और उसकी सहयोगी पार्टियों को 32 सीटें मलने का अनुमान जताया गया है.  वहीं अन्य दलों की बात करें त उन्हें 155 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया 

यह भी पढ़ें- National Approval Ratings: केरल में नहीं दिखा 'मोदी मैजिक', कांग्रेस- UDF गठबंधन को हुआ इतनी सीटों का फायदा ...

यह आंकड़ा जनवरी 2018 में सीवीटर ट्रैकर द्वारा अनुमानित 41% वोटों के साथ 335 सीटों की तुलना में काफी नीचे है, लेकिन यह मुख्य रूप से 3 प्रमुख राज्यों में बदले समीकरणों के वजह से है ..

1. आंध्र प्रदेश में एनडीए की सहयोगी  टीडीपी का गठबंधन से बाहर चला जाना..
2. शिवसेना ने घोषणा की कि वह भाजपा के बिना अकेले लोकसभा का चुनाव करेगी...
 3. उत्तर प्रदेश में समाजवादी और बीएसपी ने सफलतापूर्वक महागथबंधन के विचार के साथ प्रयोग किया...

आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बदले समीकरण के चलते एनडीए को 3% वोटों का घटा हुआ और उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के नजदीक आने से भी बीजेपी को नुकसान हुआ ..

Advertisement

Published October 4th, 2018 at 23:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo