Advertisement

Updated October 4th, 2018 at 21:11 IST

National Approval Ratings LIVE | बीजेपी या कांग्रेस ?

रिपब्लिक टीवी और CVoter आपके सामने National Approval Ratings लेकर आए है ताकि आपको पता चल सके की अगर आज की तारीख​​​​​​​ में चुनाव होते हैं तो किस पार्टी ..

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

Update at 8.56 pm: पश्चिम बंगाल:  #NationalApprovalRatings | PROJECTION: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC 42 में से 25 सीटें जीत सकती है. 2014 के मुकाबले BJP करेगी अच्छा प्रदर्शन. 

Update at 8.53 pm: उत्तर प्रदेश   #NationalApprovalRatings | PROJECTION: अगर BSP-SP गठबंधन होता है तो ये गठबंधन 80 में से 42 सीटें जीत सकती है.

Update at 8.52 pm: उत्तराखंड: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: कांग्रेस उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटें हार सकती है.

Update at 8.43 p.m: तेलंगाना: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: KCR तेलंगाना में 9 सीटों को जीत सकते हैं.

Update at 8.37 p.m: तमिलनाडु: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: तमिलनाडु की 39 सीटों में से DMK को 28 सीटें मिल सकती हैं. वहीं AIADMK को 9, UPA को 0, तो NDA के खाते में मात्र 2 सीट आ सकती है.

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=0

NDA=2

DMK=28

AIADMK=9

वोट शेयर PROJECTION:

UPA=3.7

NDA=8.8

DMK=39.4

AIADMK=23.5

OTHERS=24.7

Update at 8.35 p.m: सिक्किम: #NationalApprovalRatings | PROJECTION:  सिक्किम की एक सीट पर NDA को बढ़त मिलेगी. 

Update at 8.33 p.m: राजस्थान: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: NDA को 18 सीटें, वहीं UPA को 7. बता दें, पहले के मुकाबले NDA की सीटें कम हो रही हैं.

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=7

NDA=18

OTHERS=0

वोट शेयर PROJECTION:

UPA=42.9

NDA=47.1

OTHERS=10.1

Update at 8.28 p.m: पंजाब: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: पंजाब में NDA को होगा भारी नुकसान, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से NDA को 1, UPA को मिल सकती है 12 सीटें. 

Update at 8.27 p.m: पुडुचेरी:  #NationalApprovalRatings | PROJECTION: पुडुचेरी की एक मात्र सीट UPA के खाते में जाएगी.

Update at 8.22 p.m: उड़ीसा: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: उड़ीसा में NDA को 13 सीटें तो UPA को सिर्फ दो सीटें मिलने का अनुमान है.

Update at 8.18 p.m: महाराष्ट्र: #NationalApprovalRatings | PROJECTION:  UPA -11, NDA 22, NCP 8, शिवसेना 7. 

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं. बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर मुकाबला है और राज्य में अभी तक 2019 के लिए कोई गठबंधन नहीं किया है, तो यहां अनुमान हैं:

कुल मिलाकर, साल 2014 में एनडीए गठबंधन को 42 सीटें मिली थी जिसमें से शिवसेना के हिस्से में 18 सीट आई थी वहीं अब जब शिवसेना ने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से अलग लड़ने का ऐलान किया है उसके बाद महाराष्ट्र में एनडीए के पास 22 सीटें रह गई हैं. 

शरद पवार की पार्टी को 2014 में 4 सीटें मिली थी, लेकिन अब चुनाव होने पर वो 8 सीट जीत सकते हैं. 

Update at 8.10 p.m: मध्यप्रदेश: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से बीजेपी को 23 सीटें मिलने का अनुमान है.  

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=6

NDA=23

OTHERS=0

वोट शेयर PROJECTION:

UPA=42.0

NDA=49.4

OTHERS=8.6

Update at 8.07 p.m: नागालैंड #NationalApprovalRatings | PROJECTION: नागालैंड की एक मात्र सीट NDA के पास रहेगी. NPF ने इस सीट पर साल 2014 में कब्जा किया था. 

Update at 8.05 p.m: मिजोरम:  #NationalApprovalRatings | PROJECTION: मिजोरम की एक सीट पर 2014 में UPA का कब्जा था. इस बार भी UPA का ही कब्जा रहेगा.

Update at 8.02 p.m: मेघालय  #NationalApprovalRatings | PROJECTION: मेघालय की दो सीटों में से एक सीट पर UPA तो एक सीट पर NDA को जीत मिलेगी. 

 

Update at 8.01 p.m: मणिपुर: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: मणिपुर की दोनों सीटों पर इस बार बीजेपी का कब्जा होगा.

Update at 8.00 p.m: लक्षद्वीप: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: लक्षद्वीप की सीट कांग्रेस के पास ही रहेगी. 

Update at 7.55 p.m: केरल: National Approval Ratings के मुताबिक, केरल में बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका. 20 लोकसभा सीटों में से UPA को 16. NDA को 0 और LDF को 4 सीटें मिलने का अनुमान हैं. 

Update at 7.44 pm: कर्नाटक: National Approval Ratings के मुताबिक, बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी को मिलेगी बढ़त. राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से NDA को 18. UPA को 7. वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पार्टी JDS को सिर्फ 3 सीटें मिलेंगी. 

 

Update at 7.35 pm: झारखंड: National Approval Ratings के मुताबिक झारखंड में NDA को 8 तो UPA को 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=5

NDA=8

JVM=1

OTHERS-2=0

वोट शेयर PROJECTION:

UPA=39.0

NDA=42.3

JVM=6.7

OTHERS-2=12.0

 

Update at 7.22 pm: जम्मू-कश्मीर: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: जम्मू-कश्मीर में UPA 4 सीट जीत सकती है. वहीं NDA के खाते में सिर्फ दो सीट आ सकती है.

 

Update at 7.22 pm: हिमाचल प्रदेश : #NationalApprovalRatings | PROJECTION: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी राज्य की सभी चार सीटों को जीत सकती है.

Update at 7.16 pm: गुजरात  #NationalApprovalRatings | PROJECTION: एक बार फिर से गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलेगा. कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें ही आएंगी. बता दें, गुजरात की कुल 26 सीटों में से बीजेपी को 24 सीटें मिलेंगी. 

Update at 7.15 pm: गोवा National Approval Ratings के मुताबिक, गोवा की दो सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस को 1-1 सीट मिलेगी.

Update at 7.10 pm: दिल्ली: दिल्ली की सातों सीट बीजेपी के खाते में ..

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=0

NDA=7

OTHERS-1=0

OTHERS-2=0

वोट शेयर PROJECTION:

UPA=28

NDA=41.7

AAP=26.5

OTHERS-2=3.2

Update at 7.04 pm: दमन एंड दीव की 1 सीट बीजेपी के खाते में जाएगी. 2014 में भी ये सीट बीजेपी के ही पास थी. 

Update at 7.04 pm: दादर और नागर हवेली: #NationalApprovalRatings | PROJECTION: दादर और नागर हवेली में बीजेपी को एक बार फिर से जीत मिलेगी. 2014 में भी ये सीट बीजेपी के पास थी. 

Update at 6.56 pm: छत्तीसगढ़: National Approval Ratings के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार का दिखेगा असर. NDA के खाते में जा सकती है 9 सीटें. UPA को मिल सकती है 3 सीटें.  

सीट शेयर PROJECTION:

NDA=9

UPA=3

CJC=0

OTHERS=0

वोट शेयर PROJECTION:

NDA=48.2

UPA=39.1

CJC=8.5

OTHERS=4.3

Update at 6.52 pm: चंडीगढ़: National Approval Ratings के मुताबिक बीजेपी के खाते में जा सकती है चंडीगढ़

Update at 6.27 pm: बिहार: National Approval Ratings के मुताबिक बिहार में NDA को मिल सकती है 31 सीटें.

सीट शेयर PROJECTION:

NDA=31

UPA=9

OTHERS=0

वोट शेयर -

NDA=46.2

UPA=33.7

OTHERS=20.1

Update at 6.21 pm: असम: National Approval Ratings के मुताबिक AIUDF को हो सकता है नुकसान, NDA की सीटों में होगी बढ़ोतरी. बता दें, असम में लोकसभा की 14 सीटें हैं.

Update at 6.18 pm: अरुणाचल प्रदेश : National Approval Ratings के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में UPA को लग सकता है बड़ा झटका. 

Update at 6.05 pm: आंध्र प्रदेश Republic-CVoter के मुताबिक: जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP आंध्र प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी.

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=0

NDA=0

OTHERS-1=21

OTHERS-2=4

वोट शेयर

UPA=7.2

NDA=12.5

OTHERS-1=41.9

OTHERS-2=31.4

Update at 6.00 pm: अंडमान और निकोबार में National Approval Ratings के मुताबिक बीजेपी को वहां की एक मात्र सीट मिलने वाली है. बता दें, 2014 में भी वहां की एक सीट बीजेपी की झोली में ही थी. 

सीट शेयर PROJECTION:

UPA=0

NDA= 1

OTHERS=0

वोट शेयर -

UPA=39.4

NDA=43.2

OTHERS=0

2019 लोकसभा चुनाव में अब बस कुछ ही महीने रह गए हैं. ऐसे में रिपब्लिक टीवी और CVoter आपके सामने National Approval Ratings लेकर आए हैं ताकि आपको पता चल सके की अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? कौन सी पार्टी देश में सरकार बनाएगी? किस राज्य में किस पार्टी का बोलबाला रहेगा?

2019 लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस इन दोनों ही पार्टियों के लिए काफी महत्वर्पूण होने वाला है. भारतीय जनता पार्टी फिलहाल सत्ता में हैं. अगर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही थी. बीजेपी ने इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर मेघालय, नागालैंड में सरकार बनाई तो त्रिपुरा में काफी सालों से मौजूद लेफ्ट पार्टी को अपने दम पर सत्ता से बेदखल कर दिया था. वहीं कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में JDS के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करके बीजेपी को सत्ता से दूर रखा. 

2019 लोकसभा चुनाव से पहले 2018 के अंत में देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. ये पांच राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मणिपुर हैं. फिलहाल इन पांच राज्यों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है.

अगर तेलंगाना की बात करें तो वहां के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद चंद्रशेखर राव ने 119 सीटों में से 106 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लीस्ट भी जारी कर दी है. मजेदार बात ये है कि TRS ने उन सीटों पर किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है जहां से बीजेपी के उम्मीदवार जीते हुए हैं. इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या TRS, BJP के साथ गठबंधन करेगी?

वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनावों में जीतने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन करने की सोच रही थी लेकिन मायावती की पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बता दें, मायावती के द्वारा कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के ऐलान के बाद से 'महागठबंधन' को तगड़ा झटका लगा है.

Advertisement

Published October 4th, 2018 at 21:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo