Advertisement

Updated May 19th, 2020 at 16:57 IST

प्रियंका गांधी पर बरसे सिद्धार्थनाथ सिंह, कहा- बसों के नाम पर थमा दी थ्री व्हीलर की लिस्ट

यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक हजार बसों की जो लिस्ट सौंपी है उसपर यूपी सरकार ने सवाल उठाए हैं। यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मजदूरों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 'राहुल और प्रियंका की फर्जीवाड़ा कांग्रेस पार्टी है। इनको श्रमिकों से कोई संवेदना नहीं है। कोई सेवाभाव नहीं है। वो इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सदियों से ऐसा करती आ रही है फिर चाहे वो नेशनल हेराल्ड का जो शेयर का घोटाला था, जमीनों का घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला करना ही क्यों ना हो।'

वही एक हजार बसों की लिस्ट पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा, 'बसों के नाम पर थ्री व्हीलर, ट्रकों की लिस्ट सौंपी गई है। जिसकी हम निंदा करते हैं। इस मामले पर सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए कि ये फर्जीवाड़ा पार्टी क्या कर रही है और फर्जीवाड़े का खेल आपके बेटे और बेटी क्यों खेल रहे हैं?'

वही प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र लिखते हुए कहा है कि शाम पांच बजे तक बसों को नोएडा और गाजियाबाद पहुंचा दिया जाएगा। 

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने लिखा, 'हमारी कुछ बसें राजस्थान से आ रही है और कुछ दिल्ली से इनके लिए दोबारा परमिट दिलवाया जा रहा है। बसों की संख्या ज्यादा होने से इसमें कुछ घंटे लगेंगे। ये बसें गाजियाबाद और नोएडा बॉर्डर पर शाम पांच बजे पहुंचाई जाएंगी। आपसे आग्रह है कि 5 बजे तक आप भी यात्रियों की लिस्ट और रुट मैप तैयार रखेंगे ताकि इनके संचालन में हमें कोई आपत्ति न आए।'

Advertisement

Published May 19th, 2020 at 16:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo