Advertisement

Updated August 4th, 2021 at 10:50 IST

Watch: '500 में बिक जाओगे तो ऐसा ही रोड पाओगे', खस्‍ता सड़क को लेकर कोरबा में युवाओं का अनोखा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़कों की हालत को लेकर यह अनोखा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- ANI
PIC Credit- ANI | Image:self
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। बरसात के मौसम में सड़क बुरी तरह टूट चुकी हैं। सड़कों में कई फुट गड्ढे हो चुके हैं और प्रशासन आंखें बंद किए बैठा है। मगर कोरबा के युवाओं ने खस्‍ता हाल सड़कों की ओर प्रशासन का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कोरबा में सड़कों की हालत को लेकर यह अनोखा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने किया है। आप कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ प्रदर्शन करते हुए नजर आए, जो प्रशासन के साथ साथ लोगों को भी सड़कों की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : धनबाद जज मौत मामले में झारखंड सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

आप कार्यकर्ताओं ने गा-बजाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में युवा गाना गा रहे थे, '10 का मुर्गा खाओगे तो ऐसा ही रोड पाओगे। 500 में बिक जाओगे तो ऐसा ही रोड पाओगे। साड़ी, रुपये में बिक जाओगे, तो ऐसा ही रोड पाओगे।' इस दौरान प्रदर्शन युवाओं के हाथों में पोस्टर भी थे, जिन पर लिखा था, '10 का मुर्गा खाओगे तो मुर्गा ही बन जाओगे। मुस्कराइए, अपने कोरबा को बर्बाद कर दिया है।' और भी कई पोस्टर थे, जिनपर अलग अलग स्लोगन लिखे हुए थे।

इस दौरान आम आमदी पार्टी के स्थानीय नेता विशाल केलकर ने कहा कि कोरबा जिले में सड़कों का बुरा हाल है। हमें लगता है कि इसके लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं इसलिए हम लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं कि वे अपने वोट पैसे के लिए न बेचें। 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवारी बाजार से घंटाघर निहारिका जाने वाले मार्ग पर यह विरोध प्रदर्शन किया। कोरबा जिले में सड़कों की बदहाली के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगीतमय प्रदर्शन कर लोगों से चुने गए प्रतिनिधियों की पसंद को लेकर सवाल किया।

यह भी पढ़ें : झारखंड के सराइकेला में खरखई नदी में मां और उसके दो बच्चे डूबे

Advertisement

Published August 4th, 2021 at 10:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo