Advertisement

Updated July 30th, 2021 at 18:18 IST

NCP प्रमुख शरद पवार से मिलीं ममता बनर्जी, कहा- राजनीतिक कारणों से हुई मुलाकात

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए ममता बनर्जी हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Reported by: Manish Bharti
Credits-PTI
Credits-PTI | Image:self
Advertisement

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए ममता बनर्जी हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी बीच ममता बनर्जी 5 दिन की दिल्ली दौरें पर आई हुई हैं। वे भाजपा के खिलाफ विभिन्न सामान विचारधारा की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट करना चाहती हैं।  

एनसीपी सुप्रीमो से नहीं मिल पाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "बैठक सफल रहा। हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मिले थे।" उन्होंने कहा, "हमारा नारा है- लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ।" उन्होंने बताया कि वे हर 2 महीने में दिल्ली का दौरा करेंगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि यह 'देश, लोकतंत्र को बचाने के लिए आवश्यक' है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के सामने आने वाले सभी मुद्दों पर बात की। COVID प्रबंधन से लेकर पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी पर भी बोलीं। उन्होंने दोहराया कि विपक्षी नेताओं का 'एक साथ आना' आवश्यक है। ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजधानी की पांच दिवसीय यात्रा के तहत राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात के बाद यह बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें - केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में किया दावा, कहा - “पिछले पांच वर्षों में एक भी हाथ से मैला ढोने वालों की नहीं हुई मौत”

तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर तक लाने की घोषणा के कुछ दिनों बाद ममता ने 2024 के गठबंधन का संकेत दिया और विपक्षी दलों से सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने को कहा। राष्ट्रीय राजधानी के अपने 5 दिवसीय दौरे के दौरान, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने विपक्ष के कुछ प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की।  

इसे भी पढ़ें - CAG की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बिहार में 2014-19 में मनरेगा के तहत 3% मजदूरों को मिली नौकरी

उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। अब शरद पवार से भी मिल चुकी हैं, जो पिछले महीने राष्ट्र मंच की बैठक कर 'तीसरे मोर्चे' के बारे में अटकलें लगाने वाले पहले व्यक्ति हैं।

इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में फिर नजर आया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की जबावी फायरिंग

 

Advertisement

Published July 30th, 2021 at 18:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo