Advertisement

Updated May 29th, 2020 at 16:15 IST

क्या जारी रहेगा लॉकडाउन? PM मोदी संग गृह मंत्री की बैठक हुई खत्म

वही गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनके राज्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया है।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

देश में इस दौरान लॉकडाउन 4.0 लागू है। 31 मई को लॉकडाउन 4.0 समाप्त होने वाला है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मीटिंग की। मीटिंग करीब 90 मीनट से भी ज्यादा समय तक चली। इस मीटिंग में देश में लॉकडाउन 5.0 के स्वरूप को लेकर चर्चा की गई। खबरों की माने तो देश में लॉकडाउन 5.0 भी जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

बता दें, बैठक में अमित शाह ने पीएम मोदी को लॉकडाउन 5.0 में रेड जोन, बफर जोन, ऑरेंज जोन में कैसी व्यवस्था रहेगी इसको लेकर ब्रीफ किया है। लेकिन लॉकडाउन 5.0 क्या लॉकडाउन 4.0 की तरह होगा या फिर लॉकडाउन-1 की तरह या फिर इसमें पहले के मुकाबले ढील दी जाएगी। ऐसे कुछ सवाल अभी भी लोगों के मन में बने हुए हैं।

राज्यों से मांगी कोरोना पर रिपोर्ट

वही गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनके राज्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया है। शनिवार शाम तक सभी राज्यों को इस पर अपना जवाब गृह मंत्रालय को भेजना है। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जो अभी भी लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में हैं। लेकिन आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे खोलने के हक में भी है।  

रविवार को PM मोदी करेंगे 'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'मन की बात' करेंगे। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि PM मोदी मन की बात कार्यक्रम में लॉकडाउन पांच को लेकर जो दिशानिर्देश है उस पर चर्चा कर सकते हैं।

देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो कई राज्यों में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। शुक्रवार को देश में
कोरोना के सात हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वही अभी तक इस महामारी से चार हजार सात सौ से ज्यादा लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी और ट्रंप के बीच हाल में कोई बातचीत नहीं हुई: ट्रंप के मध्यस्थता प्रस्ताव पर सरकारी सूत्र ने कहा

इसे भी पढ़ें: श्रमिक ट्रेन: रेलवे ने पहले से बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं से की यात्रा नहीं करने की अपील

Advertisement

Published May 29th, 2020 at 16:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo