Advertisement

Updated October 3rd, 2020 at 15:43 IST

'हाथरस पहुंच पाएंगे' पूछे जाने पर बोलीं प्रियंका- 'अगर इस बार नहीं तो एक बार और करेंगे कोशिश'

एक बार फिर से पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेता हाथरस के लिए निकल चुके हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को एक बार फिर से पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेता हाथरस के लिए निकल चुके हैं।

इस दौरान जब मीडिया ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा कि क्या आज आप 'हाथरस पहुंच पाएंगे' जिसपर उन्होंने कहा कि 'अगर इस बार नहीं तो एक बार और कोशिश करेंगे'।

बता दें, हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। जिसके बाद से ही राज्य की बीजेपी सरकार बैकफुट पर है। वहीं मामले में कार्रवाई करते सरकार ने शुक्रवार को हाथरस के SP समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने हाथरस मामले पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राम गोविंद चौधरी ने हाथरस मामले को लेकर आरोप लगाया कि ''सरकार वहां पर सारे सबूत मिटा चुकी है और अब पीड़िता के परिवार को फंसाने की साजिश रच रही जा रही है।''

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री को प्रचार करने का समय है लेकिन पीड़िता के परिवार से मिलने का समय नही है।'

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक रेप किया था और मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई जिसके बाद बुधवार की रात को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसका परिवार ने विरोध किया है। जिसपर राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि ''एफएसएल रिपोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महिला के साथ रेप या सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था।'' 

इसे भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका पर बरसीं स्मृति, 'उनका हाथरस की तरफ कूच राजनीति, पीड़िता को मिलेगा न्याय'

इसे भी पढ़ें: हाथरस मुद्दे पर राजनीति तेज, प्रियंका बोलीं- 'पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद करे सरकार'

Advertisement

Published October 3rd, 2020 at 15:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo