Advertisement

Updated March 12th, 2019 at 15:26 IST

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए हार्दिक पटेल, कही ये बड़ी बात

हार्दिक पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के विजन को आगे बढ़ने की बात की साथ ही उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को भी याद किया।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। लिहाजा सियासी दलों में नेताओं का आने जाने का सिलसिले में अब गति आती हुई नजर आ रही है। इसी बीच PAAS के संयोजक हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. 

हार्दिक पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के विजन को आगे बढ़ने की बात की साथ ही उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने दांडी मार्च किया था और उस दिन कहा था कि वो देश से अंग्रेजों को बाहर निकल फेकेंगे। मैं उस पार्टी के साथ जुड़ा रहा हूं जिसका नेतत्व महात्मा गांधी,  जवहार लाल नेहरू, सरदार पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव  गांधी जैसे लोगों ने किया था। उन्होंने देश के विकास के लिए भी काम किया था और उसी कांग्रेस को आज मैं ज्वॉइन करने जा रहा हूं। मुझे विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर काम करेंगे और इस देश को मजबूत बनाएंगे और अनसुलझे मुद्दों को सुलझने के लिए कड़ी मेहतन करेंगे।  कांग्रेस पार्टी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ते हुए हम इस देश के प्रत्येक गाँव में खानपान को दृष्टिगोचर बनाएंगे। आज, आधिकारिक तौर पर, मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया जब पार्टी के सभी कार्यकर्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, राहुल जी, प्रियंका जी वहां मौजूद थे। माहौल वास्तव में अच्छा है और मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह से इतने सालों के बाद गुजरात में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और यह एक अच्छा संकेत भी है। '' 

बता दें, सबरमती पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हार्दिक पटले आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। जानकारी यह भी मिल रही है कि हार्दिक पटेल गुजरात में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 

कांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक गुजरात में 58 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1961 में बैठक हुई थी। आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए अब से कुछ ही देर में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी।

साल 1930 में यहां साबरमती आश्रम से 12 मार्च को महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। वर्ष 2019 को राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती के तौर पर भी मनाया जा रहा है।

क महीने के भीतर राहुल गांधी का गुजरात का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 14 फरवरी को वलसाड जिले में रैली को संबोधित किया था। कांग्रेस नेताओं के दिन की शुरुआत साबरमती के गांधी आश्रम में प्रार्थना से हुई। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद वे सरदार पटेल नेशनल मेमोरियल में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में भाग लेंगे।
 

Advertisement

Published March 12th, 2019 at 15:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo