Advertisement

Updated October 12th, 2022 at 15:18 IST

विवादित बयानों पर Republic TV के सवालों से बचते नजर आए गुजरात AAP चीफ गोपाल इटालिया

अपने विवादित वीडियो को लेकर चौतरफा विरोध का सामना कर रहे गुजरात आम आदमी पार्टी के चीफ गोपाल इटालिया बुधवार के रिपब्लिक टीवी के सवालों से बचते नजर आए।

Reported by: Deepak Gupta
Image: Republic TV
Image: Republic TV | Image:self
Advertisement

Gujarat: अपने विवादित वीडियो (Controversial video) को लेकर चौतरफा विरोध का सामना कर रहे गुजरात आम आदमी पार्टी के चीफ गोपाल इटालिया (Gujarat AAP chief Gopal Italia) बुधवार रिपब्लिक टीवी के सवालों से बचते नजर आए। वीडियो में इटालिया को "महिलाओं से मंदिरों में न जाने की अपील" करते हुए सुना गया कि वे शोषण के केंद्र बन गए हैं। इटालिया के इस वीडियो पर जब रिपब्लिक टीवी ने उनसे सवाल किया तो सवालों से चिढ़ते हुए पहले तो जवाब देने से इनकार कर दिया बाद में उन्होंने पुराने वीडियो पर विवाद पैदा करने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि यह विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में मुख्य मुद्दों से ध्यान को भटकाने की एक कोशिश है। 

गोपाल इटालिया ने रिपब्लिक टीवी से कहा कि,

"क्या कोई मुद्दा नहीं बचा है? महंगाई, बेरोजगारी, सड़कों की स्थिति को देखें। मुझे बीजेपी पर शर्म आती है। लोगों ने 27 साल तक उन्हें प्यार किया और उन पर भरोसा किया। जब चुनाव एक बार फिर हो रहा है, तो उन्हें जवाबदेह होना होगा। लोगों को बताएं कि उन्होंने क्या किया है। अपना काम दिखाने के बजाय वे आपके माध्यम से वीडियो दिखा रहे हैं। आप इस देश में क्या बात कर रहे हैं? मुझे उन पर दया आती है। "

2018 के वीडियो में, गुजरात AAP अध्यक्ष ने कहा, "माताओं, बहनों और बेटियों, आपको कथा और मंदिरों में कुछ नहीं मिलेगा, ये शोषण के केंद्र हैं। यदि आप अपने अधिकार चाहते हैं, यदि आप इस देश पर शासन करना चाहते हैं और यदि आप समान अधिकार चाहते हैं, तो कथा में नाचने के बजाय इसे (किताब) पढ़ें"। इस पर निशाना साधते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी पार्टी के नेताओं की ओर से दिए गए हिंदू विरोधी बयानों के मास्टरमाइंड हैं।

यह पहली बार नहीं है जब गोपाल इटालिया इस तरह के विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा "ऐसा कहा जा रहा है कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी 'नीच' व्यक्ति हैं। मैं इसकी पुष्टि नहीं करता। लेकिन यहां चुनाव चल रहा है। मैं आप सभी से जानना चाहता हूं। जहां अतीत में किसी भी पीएम ने वोट के लिए ऐसा ड्रामा किया है। ऐसा 'नीच' व्यक्ति यहां रोड शो कर रहा है।" यह बयान AAP के लिए मुसीबत बनकर ऐसे समय पर आया है जब गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Gopal Italia का एक और विवादित वीडियो आया सामने, बीजेपी ने आप पर साधा निशाना

Advertisement

Published October 12th, 2022 at 15:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo