Advertisement

Updated August 5th, 2021 at 08:31 IST

बोम्मई सरकार जनता के लिए नहीं पार्टी हित में कर रही काम, जल्द हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव: सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच भारी मतभेदों के कारण जल्द चुनाव होने की संभावना है।

Reported by: Manish Bharti
Pic Credit -  Twitter
Pic Credit - Twitter | Image:self
Advertisement

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों के बीच भारी मतभेदों के कारण जल्द चुनाव होने की संभावना है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार पार्टी के हित में काम कर रही है, जनता से कोई लेना-देना नहीं है।  

विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, भाजपा विधायक COVID संकट के दौरान अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाय बेंगलुरु में कैबिनेट स्लॉट के लिए होड़ में थे।

उन्होंने दावा किया कि कैबिनेट के गठन के दौरान भाजपा विधायकों ने पूरी तरह से दलित समुदायों की अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की आबादी का 24 प्रतिशत होने के बावजूद केवल चार कैबिनेट पद देकर दलित समुदायों के साथ गलत व्यवहार किया गया है।

सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार का काम केवल सरकार को बचाने के लिए है, न कि जनता की समस्या के समाधान के लिए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बस अपनी पार्टी के विधायकों को खुश करने और मनाने की कोशिश में समय बर्बाद कर रहे हैं।

रविवार को, सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा था कि केवल मुख्यमंत्री अपने दम पर कोविड की स्थिति और बाढ़ से संबंधित दोनों स्थितियों को नहीं संभाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - झांसी रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम; 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' करने की मांग

कर्नाटक कैबिनेट पर कोविड की स्थिति को नहीं संभालने पाने आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों, बिस्तरों, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोगों की मौत हुई है। ऐसा दोबारा न हो, लेकिन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई COVID-19 पर ध्यान केंद्रित करने की जगह अपनी सरकार का विस्तार करने के लिए दौड़ रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि स्थिति को लॉकडाउन लागू करने तक नहीं बढ़ाना चाहिए। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राज्य में covid ​​​​-19 की तीसरी लहर से बचना होना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें - रामलला के दर पर जाएंगे सीएम योगी, इस ऐतिहासिक दिन होगा दौरा

इसे भी पढ़ें - 7 अगस्त को अपने नए मंत्रिमंडल से पहली बार रूबरू होंगे PM मोदी; संसद सत्र पर होगी चर्चा

Advertisement

Published August 5th, 2021 at 08:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo