Advertisement

Updated August 21st, 2021 at 22:09 IST

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि वह 4 जुलाई से लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे। 

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

Kalyan Singh Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 4 जुलाई से लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में भर्ती थे। उनका शनिवार को सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया है। बता दें कि वह राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी थे। उनके निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था जिसके कारण शनिवार शाम उनका निधन हो गया। आज ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। 

कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए लिखा- कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया है। 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लिखा- "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री. कल्याण सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"

 

Advertisement

Published August 21st, 2021 at 22:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo