Advertisement

Updated July 29th, 2021 at 09:55 IST

'भाजपा में नेताओं का अकाल, कांग्रेस से जा रहे लोग बन रहे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री', CM भूपेश बघेल का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- ANI
PIC Credit- ANI | Image:self
Advertisement

हाल के कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है। केंद्र हो या राज्य, दोनों जगह बीजेपी 'बाहरी' नेताओं पर ज्यादा भरोसा जता रही है। 'बाहरी नेता' वो हैं, जो पहले कभी दूसरी पार्टी में रहे, लेकिन बीते कुछ समय में पाला बदलकर बीजेपी के साथ जुड़े हैं। इनाम के रूप में बीजेपी भी प्रमुख पदों पर इन नेताओं को मौका दे रही है। इसका ताजा उदाहरण असम और फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान देखने को मिला था। अब इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उस पार्टी में नेताओं का अकाल है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बघेल ने कहा, 'बीजेपी में नेताओं का अकाल है और इसलिए कांग्रेस से जा रहे लोग केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बन रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री कांग्रेस से गए हुए हैं, जो केंद्रीय मंत्री बन रहे हैं वो भी कांग्रेस से हैं।'

बीजेपी में इनाम पाने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त

हालांकि लगे हाथ भूपेश बघेल के बयान को समझा और सियासत के पन्नों पर गौर किया जाए तो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में इनाम पाने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। ताजा उदाहरण के रूप में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा का नाम आता है, जो इससे पहले कांग्रेस का हिस्सा थे।

18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल 11 मार्च को बीजेपी ज्वाइन की थी। सिंधिया कांग्रेस की मनमोहन सरकार में मंत्री रहे, राज्यसभा भी पहुंचे। बाद में बीजेपी में आने पर उन्हें अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे भी कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में आए। मोदी सरकार में अब इन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी; कहा- ​बीजेपी को हराने के लिए सबको एक होना जरूरी

हिमंत बिस्व सरमा का नाम लिस्ट में

इस लिस्ट में हिमंत बिस्व सरमा का नाम भी शामिल है। बीजेपी की जीत के बाद करीब ढाई महीने पहले असम के मुख्यमंत्री बनाए गए हिमंत बिस्व सरमा भी कांग्रेस में रहे थे। सरमा ने राजनीतिक करियर की शुरुआत असम गण परिषद (AGP) के साथ की थी और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन वह कांग्रेस के साथ ज्यादा समय तक जुड़े नहीं रह सके और तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के साथ अनबन के बाद 2014 में पार्टी छोड़ दी थी। 2015 में सरमा बीजेपी में आए और हाल में उन्हें असम का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: बीजेपी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कहा- 'सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है'

एन बिरेन सिंह और पेमा खांडू भी लिस्ट में

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आकर इनाम पाने वालों की लिस्ट में मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी शामिल है। 2016 में कांग्रेस छोड़ने के बाद एन बिरेन सिंह बीजेपी में आए थे और 2017 में मणिपुर में बीजेपी की पहली सरकार में मुख्यमंत्री बने। पेमा खांडू से कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में पहुंचे और वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

Advertisement

Published July 29th, 2021 at 09:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo