Advertisement

Updated September 14th, 2018 at 12:45 IST

दिल्ली छात्रसंघ चुनावों में NSUI को मिली करारी हार के बाद दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से EVM में गड़बड़ी का राग अलापा है.

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से EVM में गड़बड़ी का राग अलापा है. बता दें, दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए EVM में गड़बड़ी का शक जताया है. दरअसल दिल्ली छात्रसंघ के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग NSUI को हार का मुंह देखना पड़ा है. चार सीटों में से NSUI को केवल एक ही सीट पर जीत मिली है. इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में खराबी की बात करते हुए ट्वीट किया है. 

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ''जो EVM दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनावों में इस्तेमाल की गई उसे सेंट्रल इलेक्शन कमीशन ने नहीं दिया था..अगर ऐसा है तो फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी में EVM किसने सप्लाई करवाई..? क्या ये EVM गुजरात से लाईं गई थी? मुझे किसी ने बताया है कि गुजरात के वेयरहाउस में लाखों की तादाद में EVM रखी गई हैं.. क्या चीफ इलेक्शन कमीशन को इस फैक्ट के बारे में पता है..?

EVM पर सवाल उठाने के साथ-साथ दिग्विजय सिंह ने विजय माल्या प्रकरण पर भी एक ट्वीट किया है. दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि माल्या के देश छोड़कर भागने की इजाजत देने के लिए CBI में कौन जिम्मेदार है.

बता दें, समय-समय पर विपक्षी पार्टियां EVM को लेकर सत्ता पक्ष पर निशाना साधती रहती है. गुजरात चुनाव के दौरान भी EVM पर सवाल उठाए गए थे. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां ईवीएम को लेकर कई बार चुनाव आयोग से मिल चुके हैं. वहीं जब चुनाव आयोग ने एक बार राजनीतिक पार्टियों को EVM हैक करने का चैंलेज दिया था तब किसी भी पार्टी ने चुनाव आयोग के उस चैलेंज को स्वीकार नही किया था. 

दिल्ली विश्वविधालय छात्र संघ के चुनावों के परिणामों की बात करें तो छात्र संघ के चुनाव में ABVP ने चार सीटों में से तीन सीटों पर कब्जा किया है. ABVP की तरफ से अंकिव बसोया ने प्रेसीडेंट के पद पर जीत हासिल की है. वहीं शक्ती सिंह ने वाईस प्रेसीडेंट और ज्योति चौधरी को जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर जीत मिली है. NSUI की बात की जाए तो उनके उम्मीदवार आकाश चौधरी ने सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की है. 

Advertisement

Published September 14th, 2018 at 12:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo