Advertisement

Updated September 26th, 2021 at 11:59 IST

दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी हो सकती है राजनीतिक उथल-पुथल'

चौटाला ने चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'छत्तीसगढ़ में जल्द ही उथल-पुथल देखी जा सकती है। पंजाब की स्थिति को देखते हुए ऐसा राजस्थान में भी देखा जा सकता है।

Reported by: Ankur Shrivastava
PC-Facebook/PTI
PC-Facebook/PTI | Image:self
Advertisement

हरियाणा के उप मुख्‍यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) के अध्‍यक्ष दुष्‍यंत चौटाला (Haryana Dy CM and JJP chief Dushyant Chautala) ने शनिवार को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा। पंजाब में ताजा राजनैतिक हालात का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा है कि जल्‍द ही राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। उन्‍होंने कहा, 'जब कोई पार्टी अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं करती है तो वह राष्ट्र का विकास नहीं कर सकती है।'

चौटाला ने चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'छत्तीसगढ़ में जल्द ही उथल-पुथल देखी जा सकती है। पंजाब की स्थिति को देखते हुए ऐसा राजस्थान में भी देखा जा सकता है। यह कांग्रेस के अंत की ओर अंतिम कुछ कदम होंगे।'

इसके विपरीत दुष्यंत चौटला के दादा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे की वकालत की। ओम प्रकाश चौटाला ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'देश किसानों द्वारा चलाया जाता है, जो अब विरोध करने को मजबूर हैं।' उन्होंने विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा के कदाचारों को आवाज दी जानी चाहिए।

आपको बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में अपने संलिप्तता के लिए 10 साल की सजा काटने के बाद जुलाई में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद चौटाला तीसरे मोर्चे के लिए समर्थने जुटाने में व्यस्त हैं। अपना रिहाई के बाद चौटाला ने दावा किया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जो बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, तीसरे मोर्चे के नेतृत्व में एक रैली में भाग लेने के लिए सहमत हुए थे। चौटाला ने कहा कि 'उनकी पार्टी हरियाणा में जल्द ही सत्ता में वापस आएगी और सभी युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने का वादा पूरा करेंगी।'

कांग्रेस में 'सीएम संकट'

पंजाब में बीते दिनों काफी उठापटक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा लिया गया और चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। छत्तीगसढ़ में भी भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर झगड़ा चल रहा है। वहीं, राजस्थान में भी पायलट खेमा पंजाब को देखते हुए एक्टिव हो गया है।

Advertisement

Published September 26th, 2021 at 11:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo