Advertisement

Updated November 16th, 2018 at 17:40 IST

चंद्रबाबू नायडू को मिला CM केजरीवाल का साथ, कहा- मोदी जी CBI और IT का दुरुपयोग कर रहे हैं..

वहीं दूसरी तरफ नायडू के इस फैसले को अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा समर्थन किया जा रहा है.

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

जहां एक तरफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए राज्य में CBI की एंट्री पर रोक लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ नायडू के इस फैसले का अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा समर्थन किया जा रहा है. जी हां, पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंद्रबाबू नायडू का समर्थन किया है. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिलकुल सही किया चंद्रबाबू जी ने.. मोदी जी CBI और इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग कर रहे हैं.. आज तक नोटबंदी, विजय माल्या, राफेल, सहारा बिड़ला डायरी आदि घोटाले करने वालों को CBI ने क्यों नहीं पकड़ा? नायडू जी, इनकम टैक्स वालों को भी अपने राज्य में मत घुसने देना..'

नायडू ने जारी क्या नोटिफिकेशन :

बता दें, आंध्र प्रदेश की सरकार ने राज्य में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की एंट्री पर रोक लगा दी है. एक नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि बिना राज्य सरकार की अनुमति के CBI राज्य में एंट्री नहीं कर सकती है. राज्य सरकार ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि अब से सीबीआई किसी भी केस में अगर कोई जांच-पड़ताल करना चाहती है या फिर सर्च ऑपरेशन चलाना चाहती है.. तो इसके लिए सीबीआई को पहले सरकार को बताना होगा, फिर लिखित परमिशन लेनी होगी. बिना इसके किसी भी अधिकारी को राज्य में एंट्री नहीं करने दिया जाएगा.

ममता बनर्जी ने क्या कहा ?

इससे पहले पश्चिम बंलाग की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'भारतीय जनता पार्टी इतिहास को बदलने वाली पार्टी है.. नामों को बदलती है, संस्थाओं को बदल रही है लेकिन गेम चेंजर नहीं है.. आज देश खतरे में हैं.. भारतीय जनता पार्टी ये दर्शाने का काम कर रही है उन्होंने इस देश को जन्म दिया है लेकिन सच ये है कि आजादी के समय बीजेपी कहीं नहीं थी.' 

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के द्वारा आंध्र प्रदेश में सीबीआई की एंट्री पर रोक लगाने के फैसला का समर्थन किया था. उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तारीफ करते हुए कहा था, 'आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया CBI को राज्य में घुसने नहीं देना अच्छा कदम है.' 

वहीं इस पूरे मामले पर तेलुगु देशम पार्टी के नेता लंका दिनाकर ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा था कि 'सीबीआई को चंद्रबाबू नायडू के द्वारा आंध्र प्रदेश में ब्लॉक किया गया है क्योंकि मोदी सरकार के द्वारा CBI का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं पर किया जा रहा है.'

Advertisement

Published November 16th, 2018 at 17:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Mukhtar Ansari Sentenced to Life Imprisonment in 1990 Arms Licence Case | Live
7 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo