Advertisement

Updated June 2nd, 2020 at 14:34 IST

राफेल मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट, कहा- तय समय पर ही मिलेंगे राफेल विमान

राजनाथ सिंह से ट्वीट से साफ हो गया है कि अब देश में राफेल लड़ाकू विमान की डिलीवरी तय समय सीमा पर ही होगी।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री से बात की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच में राफेल विमान को लेकर और कोरोना महामारी पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वही राफेल मामले पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'फ्रांस ने COVID-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।'

राफेल पर फ्रांस से हुई रक्षा मंत्री की बात

तय समय पर मिलेंगे लड़ाकू विमान राफेल

बता दें, राजनाथ सिंह से ट्वीट से साफ हो गया है कि अब देश में राफेल लड़ाकू विमान की डिलीवरी तय समय सीमा पर ही होगी। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कोरोना महामारी की वजह से भारत को राफेल विमान के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन अब फ्रांस ने साफ कर दिया है कि वो राफेल विमान की डिलीवरी तय समय पर ही करेंगे।

अपने ट्वीट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'आज सशस्त्र बलों के मंत्री, फ्लोरेंस पैली के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। हमने कोरोना की स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा सहित आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की और भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।'

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने लिखा, 'हमने कोरोना महामारी से लड़ने में भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  'विकास पथ' पर फिर दौड़ेगा भारत: आत्मनिर्भर भारत के लिए पीएम मोदी ने दिया '5I' फॉर्मूला

Advertisement

Published June 2nd, 2020 at 14:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo