Advertisement

Updated January 4th, 2021 at 13:00 IST

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता कृष्णेंद्र मुखर्जी पर जानलेवा हमला, घटना को बताया राजनीति से प्रेरित

पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा इन घटनाओं को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता रही है...

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा नेताओं पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा इन घटनाओं को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता रही है। इसी कड़ी में रविवार रात को पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया, हालांकि भाजपा नेता इस हमले में बाल-बाल बच गए। 

पश्चिम बंगाल भाजपा की राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी की कार पर उस समय गोलियां चलाई गईं जब वह कार में बैठे थे। तस्वीरों से पता चला है कि उनपर हमला करीब से किया गया। उनकी गाड़ी में गोली लगने के निशान बन गए हैं। 

घटना के लिए टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार

भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वह रविवार को लगभग 11 बजे कोलकाता से घर लौटे। तीन बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और अपराधियों ने घने कोहरे में गोली चलाई। बदमाशों ने कार को खोलने की भी कोशिश की। हालांकि सफल नहीं रहे। वह बाल-बाल बच गए।

भाजपा नेता ममता बनर्जी और टीएमसी का नाम लिए बिना ही इस घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता ने कहा कि यह घटना राजनीतिक रूप से प्रेरित है। 

जेपी नड्डा के काफिले पर भी हुआ था हमला

बता दें कि दिसंबर, 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. इस दौरान उनके काफिले पर ईंट और पत्थर फेंके गए थे। हालांकि उनकी गाड़ी बुलेट प्रूफ थी जिसकी वजह से उन्हें चोट नहीं लगी थी। जबकि उनके काफिले में शामिल पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं पर भी हमला किया था। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता घायल हो गए थे.  

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस की ‘कट मनी’ संस्कृति के चलते किसानों के लिए नगद राशि पश्चिम बंगाल सरकार को नहीं भेजी गई: भाजपा

भाजपा नेताओं की हो रही है राजनीतिक रूप से हत्या

भाजपा नेताओं के अनुसार पश्चिम बंगाल में अबतक भाजपा के 130 से अधिक नेताओं की राजनीतिक रूप से हत्या हो गई है। इसके लिए भाजपा ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है। 

इसे भी पढ़ें: BJP के काफिले पर हमला: जेपी नड्डा बोले- 'TMC के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी'

Advertisement

Published January 4th, 2021 at 13:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo