Advertisement

Updated August 27th, 2021 at 18:11 IST

पंजाब कांग्रेस में गहराया विवाद: संकट को लेकर हरीश रावत ने की सोनिया गांधी से बात, हालातों से कराया अवगत

पंजाब कांग्रेस के अंदर संकट गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच फिर खींचतान तेज हो गई है।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- PTI
PIC Credit- PTI | Image:self
Advertisement

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अंदर संकट गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच फिर खींचतान तेज हो गई है। सिद्धू के खेमे ने मुख्यमंत्री कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो अमरिंदर सिंह (Capt Amrinder Singh) ने डिनर पार्टी के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की है।

इतना ही नहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ तनातनी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अब पार्टी आलाकमान के खिलाफ भी तख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने इन सब हालातों से पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अवगत करवाया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर दिखाए तल्ख तेवर, बोले- 'नहीं दी गई फैसले लेने की छूट तो बजा देंगे ईंट से ईंट' 

पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से बात की।मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने बताया, 'मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने पूरी बातें रख दी हैं। उनसे कहा कि सभी पक्षों का कहना है कि जो सोनिया गांधी का निर्णय होगा उसे हम मानेंगे।' रावत ने यह भी कहा कि थोड़ी बातें बिगड़ी हैं, लेकिन हम उसे संभालने की कोशिश करेंगे।

इससे पहले हरीश रावत ने पंजाब में कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक होने का दम भरा था। उन्होंने कहा कि पंजाब में सब चीजें ठीक से चल रही हैं, चुनाव जब नजदीक होते हैं तो थोड़ी हलचल होती है। इसका मतलब ये नहीं है कि सब कुछ सामान्य नहीं है।

पंजाब कांग्रेस में तनातनी बढ़ी

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों के विवादित बयानों के बाद पंजाब कांग्रेस के अंदर फिर से हालात बिगड़े हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के सलाहकारों को विवादित बयान को लेकर चेताया था, जिसके बाद सिद्धू समर्थक मंत्री और नेताओं ने कैप्टन के खिलाफ खुली बगावत कर दी। सिद्धू गुट के नेताओं ने मुख्यमंत्री को बदलने की मांग की।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में खींचतान: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया 'शक्ति प्रदर्शन', डिनर पार्टी में जुटे 58 विधायक और 8 सांसद

इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को सलाहकारों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि हम देश के हितों के खिलाफ किसी भी बयान को स्वीकार नहीं करेंगे। हाईकमान के सख्त आदेश के बाद सिद्धू ने भी अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं और फैसलों में छूट नहीं देने पर ईंट से ईंट बजाने की चुनौती दे डाली है।

Advertisement

Published August 27th, 2021 at 18:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo