Advertisement

Updated April 14th, 2021 at 07:51 IST

कोरोना: महाराष्ट्र में लगे कर्फ्यू पर बोले फडणवीस- लोगों को बिजली बिलों और GST में दी जाए छूट, बढ़ाई जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं

उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार को कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये के आरक्षित कोष का उपयोग करना चाहिए।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में धारा 144 लगा दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा 15 दिनों के लिए कर्फ्यू की घोषणा के कुछ देर बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार को बिजली बिलों, संपत्ति कर और GST में छूट देनी चाहिए।

एक के बाद एक ट्वीट करते हुए फडणवीस ने कहा, 'वर्तमान स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वेंटिलेटर, रेमेडिसविर, ऑक्सीजन, ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार को कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये के आरक्षित कोष का उपयोग करना चाहिए। बिस्तरों और चिकित्सा उपकरणों की तत्काल उपलब्धता किया जाना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री ने केवल कुछ कारकों पर विचार किया। लेकिन, अधिकांश कारकों पर विचार नहीं किया गया है। छोटे व्यवसायी, नाई, फूलवालों के लिए कोई योजना नहीं है।'

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के नए दिशानिर्देश के मुताबिक सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थल, गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। ये प्रतिबंध 14 अप्रैल रात 8 बजे से एक मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगे। 

इस दौरान सभी पूजा स्थल, स्कूल-कॉलेज, प्राइवेट कोचिंग, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। वहीं सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। 

कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। पुणे जिले की बात करें तो वहां पर पिछले 24 घंटों में 10,112 नए कोरोना मामले आए हैं। वहीं 99 मौतें दर्ज़ की गई हैं। राज्य में रोजाना कोरोना के 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं वहीं मौत का आंकड़ा 300 तक पहुंच चुका है। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का ममता बनर्जी पर वार; बोले- उनकी स्थिति ऐसी, सुनो तो सब सही और न सुनो...'

इसे भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने पंजाब की जर्सी पर ली चुटकी, गेल-राहुल का वीडियो शेयर कर बोले- 'RCB में स्वागत है'

इसे भी पढ़ें: सोनू सूद का फैन ने बनाया ऐसा स्कैच; तस्वीर देख कन्फ्यूज हुए एक्टर, बोले- क्या ये असली है?
 

Advertisement

Published April 14th, 2021 at 07:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo