Advertisement

Updated December 20th, 2022 at 13:30 IST

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का माता सीता को लेकर विवादित बयान; आलोचनाओं के बाद दी सफाई

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान माता सीता को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके बाद मंत्री ने अपने बयान पर सफाई दी है। 

Reported by: Priyanka Yadav
PC: Republic
PC: Republic | Image:self
Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान माता सीता को लेकर विवादित बयान दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने के साथ मामले ने खासा तूल पकड़ लिया है। 

दरअसल, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीता माता को लेकर कहा था, 'जिस सीता माता को लेकर राम इतना बड़ा युद्ध करके लाए, उनके गर्भवती होने पर भी राज्य की मर्यादा के कारण छोड़ना पड़ा। उन सीता माता के बच्चों को जंगल में जन्म लेना पड़े, वह माता इतने कष्ट के बावजूद भी अपने पति के प्रति कितनी श्रद्धा रखती है कि वह इतने कष्टों को भूल कर भी भगवान राम के जीवन की मंगल कामना करती है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'भगवान राम के गुणों को बताने के लिए उन्होंने अपने बच्चों को भी संस्कार दिए। आमतौर पर अगर आज का जीवन हो तो यह तलाक के बाद का जीवन समझ लो। भगवान राम के गुणों को बताने के लिए उन्होंने लव कुश को अच्छे संस्कार भी दिए। जिसकी वजह से वह भगवान राम की याद दिला रहे हैं।' 

डा. मोहन ने आगे कहा, 'रामायण की भाषा में कहा जाए तो पृथ्वी फट गई माता उसमें समा गई। लेकिन अगर उसे सरल भाषा में कहा जाए तो उनकी पत्नी ने उनके सामने अपना शरीर छोड़ा। लेकिन शरीर छोड़ने को आत्महत्या के रूप में माना जाता है। इतने कष्ट के बावजूद भी भगवान राम ने अपना पूरा जीवन कैसे बिताया होगा।  जिस सीता के बिना एक क्षण की कल्पना करना भी मुश्किल है, उसके बावजूद भी भगवान राम ने रामराज्य के लिए अपना जीवन दे दिया।' अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि 'राम के सामने ही भगवान लक्ष्मण ने भी प्राण त्यागे। इसके बाद भी रामराज्य चलता रहा।' 

मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कड़ी आलोचना शुरू हो गई। हालांकि उन्होंने इस बयान पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 'यह कार्यक्रम त्याग और संकल्प को लेकर था। मैं लोगों को बताने की कोशिश कर रहा था कि राम को रामराज्य के लिए कितने बड़े त्याग करने पड़े।' उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की मल्लिकार्जुन खड़गे के 'कुत्ते' वाले बयान की निंदा, राज्यसभा में बीजेपी सांसदों का हंगामा

Advertisement

Published December 20th, 2022 at 13:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo