Advertisement

Updated January 6th, 2019 at 20:16 IST

कांग्रेस की सरकार बनने तक नंगे पैर रहने की खाई थी कमस, 15 साल बाद खुद CM की मौजूदगी में पहने जूते

देश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर लिम्मबोदा गांव के रहने वाले दुर्गालाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह के समर्थक हैं.

| Image:self
Advertisement

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक नंगे पैर रहने और जूते नहीं पहनने का संकल्प लेने वाले कांग्रेस के 40 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने यहां बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में अपने पैरों में 15 साल बाद जूते पहने.

कमलनाथ ने अपने ट्वीट पर इसका उल्लेख करते हुए लिखा है, ‘‘आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे. ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते है.’’ ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने इस मौके का फोटो भी शेयर किया है. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे.


प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर लिम्मबोदा गांव के रहने वाले दुर्गालाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वियज सिंह के समर्थक हैं. उन्होंने बताया कि दुर्गालाल ने 15 साल पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2003 में कांग्रेस की सरकार बनने तक पैरों में जूते नहीं पहनने और नंगे पैर रहने का संकल्प लिया था. अब 15 साल बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दुर्गालाल का संकल्प पूरा हुआ और उन्होंने आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर उनकी मौजूदगी में नए जूते पहने.

कमलनाथ ने 17 दिसंबर को प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और मध्यप्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है.

मालूम हो कि दिग्वियज सिंह वर्ष 1993 से 2003 तक कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और वर्ष 2003 में कांग्रेस, विधानसभा चुनाव हार गई थी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी.

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

Published December 27th, 2018 at 09:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo