Advertisement

Updated June 2nd, 2023 at 11:22 IST

Rahul Gandhi ने भी माना Modi Govt की इस नीति का लोहा, विदेशी धरती पर जाकर की तारीफ

देश और विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जुबान से इस बार तारीफ भरे शब्द निकले हैं।

Reported by: Dalchand Kumar
PM Narendra Modi (Image: PTI)
PM Narendra Modi (Image: PTI) | Image:self
Advertisement

देश और विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जुबान से इस बार तारीफ भरे शब्द निकले हैं। राहुल गांधी ने इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीति की प्रशंसा की है। विदेशी धरती पर सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में भारत सरकार के रुख को सराहा है और उसका समर्थन किया है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशकों पुराने रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व पर जोर दिया। राहुल ने यूक्रेन के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों का आकलन कैसे करेंगे, इस पर अपना विचार रखते हुए यह टिप्पणी की। कांग्रेस नेता राहुल गुरुवार को वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में फ्री-व्हीलिंग बातचीत के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

हमारी नीति समान होगी: राहुल गांधी

राहुल ने कहा, 'मैं (रूस को) उसी तरह जवाब दूंगा जैसे बीजेपी ने दिया था। हम (कांग्रेस) इसी तरह से जवाब देंगे। क्‍योंकि भारत के रूस के साथ इस तरह के संबंध हैं और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हमारी (बीजेपी और कांग्रेस) नीति समान होगी।' राहुल गांधी ने कहा कि हमें देश के हितों का ख्याल रखना होगा।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने मुस्लिम लीग को बताया Secular, अमित मालवीय बोले- Wayanad के लिए खेल रहे 'सेक्युलर कार्ड'

फरवरी 2022 से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध

बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से लगातार युद्ध जारी है। एक साल से अधिक समय से चल रहे इस युद्ध में दोनों देशों के हजारों नागरिकों और सैनिकों की जान जा चुकी है। पूरी दुनिया की नजर युद्ध पर है। अमेरिका, जापान जैसे कई शक्तिशाली देश यूक्रेन के साथ खड़े हुए तो कई देश रूस का समर्थन करते रहे हैं। हालांकि इस पूरे युद्ध में भारत का रुख सबसे अलग रहा है। दोनों देशों के साथ भारत लगातार बातचीत करता रहा है और इस युद्ध को खत्म करने की अपील कर रहा है।

युद्ध को लेकर मध्यस्थता करने की भूमिका में है भारत

भारत ने अक्सर रूस-यूक्रेन संघर्ष पर कहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की है। रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी टेलीफोन के जरिए संपर्क में जुड़े रहे हैं। यही नहीं, पिछले महीने जापान में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया कि वह संघर्ष को हल करने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें: Anurag Thakur बोले- PM Modi की लोकप्रियता से Congress परेशान, 'हजम' नहीं कर पा रही

Advertisement

Published June 2nd, 2023 at 11:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo