Advertisement

Updated November 24th, 2021 at 17:56 IST

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बागी विधायक अदिति सिंह ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह आज बीजेपी (Aditi Singh joins BJP) में शामिल हो गई हैं। अदिति सिंह (Aditi Singh) ने आज उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई है। इसके अलावा चुनाव से पहले बसपा को भी झटका लगा है कि बसपा नेता और विधायक वंदना सिंह ने भी आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। 

भाजपा में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने कहा कि 'मुझे गर्व है कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलेगा। भाजपा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सदर विधानसभा से कांग्रेस को झटका लगेगा।'

बता दें कि अदिति सिंह को पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता था, हालांकि पिछले कुछ महीनों से उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर दिया था, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि वो जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ेंगी। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय कैबिनेट ने कृषि कानूनों को निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, अब संसद में लाया जाएगा बिल

गौरतलब है रायबरेली को अबतक कांग्रेस का गढ़ का माना जाता है, इस वजह से वहां पर भाजपा कमजोर भी दिखाई पड़ती है। पिछले कई सालों से रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि अब अदिति सिंह के पार्टी में आने के बाद भाजपा कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी। 

कौन हैं अदिति सिंह 

बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान अदिति सिंह रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं। हालांकि अदिति सिंह की राजनीत में पहचान उनके पिता अखिलेश सिंह की वजह से हुई। अखिलेश सिंह पांच बार विधायक रहे थे। बता दें कि अखिलेश सिंह के निधन के बाद से ही अदिति सिंह का बीजेपी की तरफ झुकाव बढ़ने लगा। शायद यही वजह रही कि कांग्रेस की नेता होने के बावजूद भी अदिति सिंह सदन में जब भी वोटिंग की बात आई तो उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोटिंग किया है। 

इसे भी पढ़ें: अब गरीबों को मार्च 2022 तक मुफ्त मिलेगा राशन, केंद्रीय कैबिनेट ने योजना के विस्तार को दी मंजूरी

Advertisement

Published November 24th, 2021 at 17:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo