Advertisement

Updated July 3rd, 2021 at 23:55 IST

CM योगी का बड़ा बयान, 'धर्मांतरण का मुद्दा केवल आस्था की बात नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी चुनौती'

लव जिहाद के खिलाफ एक्ट चुनाव से बहुत पहले ही बना लिया गया था। इसका आगामी विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है और ना ही सरकार इस कानून का कभी दुरुपयोग किया  है।

Reported by: Manish Bharti
| Image:self

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने रिपब्लिक टीवी पर इंटरव्यू देते हुए अर्नब गोस्वामी के पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वह पारंपरिक राजनीति के नहीं हैं और ना ही बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति ही उनके लिए सब कुछ नहीं है। बल्कि जनता की हित ही सर्वोपरि है।

रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर प्रश्न करते हुए पूछा, क्या उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। आखिर हर बार चुनाव से पहले ही धर्मांतरण का मुद्दा योगी सरकार क्यों उठाती है। इस प्रश्न का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ एक्ट चुनाव से बहुत पहले ही बना लिया गया था। इसका आगामी विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है और ना ही सरकार इस कानून का कभी दुरुपयोग किया  है। बल्कि कानून का उपयोग हमेशा ही राष्ट्र और प्रदेश के हित में किया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह केवल जबरन धर्मांतरण का मुद्दा नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। 

 

उन्होंने कहा, धर्मांतरण की आड़ में हिन्दू नाम पर घुसपठ की घटना सामने आए हैं। उन्होंने कहा, उनके पास से ‘सर्जिकल ब्लेड’ निकले। मैंने सर्जिकल ब्लेड के बारे में जब पता लगाने की कोशिश की तो पता चले की ये तो हिन्दू है ही नहीं। इसमें महमूद उम्र गौतम का भी नाम सामने आता है जिसने बाटला हाउस के माध्यम से धर्मांतरण का जाल फैलाया था। इन्हें विदेशो से फंडिंग हुई, जिससे ये लोगों  का धर्मांतरण करवाते थे।  

 

इसे भी पढ़ें - ईडी ने चीन के लिए ‘जासूसी’ करने वाले पत्रकार राजीव शर्मा को किया गिरफ्तार

 मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धर्मांतरण के गिरोह चलाने वाले लोगों के द्वारा मुख - बधिर बच्चों के माध्यम से घर के अंदर प्रवेश किया जाता है। क्योंकि ये बच्चे ना ही बोल सकते हैं और ना ही सुन सकते हैं। इसीलिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं। घर के अंदर घुसपैठ करना और परिवार को धर्मांतरण करना इनका काम है। उन्होंने कहा, बच्चों को जिहादी बनाया जाता है जिनका इस्तेमाल धार्मिक स्थानों पर, आस्था पर चोट करने और वीवीआईपी सुरक्षा की सेंध लगाने में किया जाता है।  उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे पास पुरे प्रणाम हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का पूरा काम है सिर्फ धर्मांतरण का नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने अपनी योजना पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जबरन धर्मांतरण और इसके गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए अपने 500 से अधिक अधिकारियों की एक टीम लगा रखी है। 

अर्णव गोस्वामी के राम मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न का बेबाकी से जबाव देते हुए योगी ने कहा, राम जन्म भूमि का समाधान आज़ादी के बाद हो सकता था, पर नहीं होने दिया गया। जिन्होंने नहीं होने दिया वो इस विवाद को हमेशा जागृत रखना चाहते थे। जो लोग चाहते है विवाद विवाद रहे वो लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं । जब कोई मुद्दा नहीं मिला तो राम मंदिर पर फिर प्रहार करना शुरू कर दिया। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने कल ये स्पष्ट कर दिया है की जो भी आरोप लगाए जा रहे है उनका सत्य से कुछ लेना देना नहीं।

कोरोना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 24 से 25 करोड़ की आबादी में एक-एक मौत हमारी लिए दुखद रही। मार्च 2020 से लेकर आज 3 जुलाई 2021 तक 22 हज़ार 600 मौत हुई है उत्तर प्रदेश में। वहीं महाराष्ट्र जिसकी आबादी हमसे भी आधी है, वहाँ 1 लाख 20 हज़ार मौते हुई है। देखना चाहिए कि प्रबंध किसका अच्छा है। 

  इसे भी पढ़ें - डॉ हर्षवर्धन ने बंगाल सरकार की 'Benvax' पोर्टल पर कसा तंज

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आरोप का जबाव देते हुए कहा, “दिल्ली को 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और फिर जब 800 MT ऑक्सीजन भी मिला तब भी दिल्ली में थी किल्लत था। ऑडिट के बाद सामने आता है कि दिल्ली में जीवन के साथ खिलवाड़ हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के लगाए आरोप सच नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है।”

 

योगी ने कहा कि 2019 में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दल एकजुट  होकर  बीजेपी के खिलाफ लड़ चुके हैं। सभी एकजुट होकर भी लड़े तो हमे कुछ नहीं फ़र्क पड़ा। 2022 में बीजेपी 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से सरकार बनाएगी। इसमें कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए।

अर्णव गोस्वामी द्वारा ओवैसी पर किए गए प्रश्न का जवाब देते हुए योगी ने कहा, ओवैसी बड़े नेता हैं, मुझे लगता है उन्हें गठबंधन करने का अधिकार है। लेकिन बीजेपी इस चुनौती को स्वीकार करती है।

 

इसे भी पढ़ें - अकाली दल ने सिद्धू का '8 लाख रुपये से अधिक के बकाया' बिजली बिल का मजाक उड़ाया

 

  

Advertisement

Published July 3rd, 2021 at 23:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo