Advertisement

Updated February 28th, 2021 at 20:50 IST

सीताराम येचुरी का दावा; 'बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा हुई तो ममता बनर्जी बीजेपी के साथ कर लेंगी समझौता'

कोलकाता में चुनावी रैली के दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि, BJP और TMC पहले भी कई बार साथ में चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में वो एक बार फिर से एक हो जाएंगे। 

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को दावा किया कि अगर बंगाल में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगी तो ममता बनर्जी और उनकी पार्टी बीजेपी के साथ समझौता कर लेगी। 

बता दें, कोलकाता में चुनावी रैली के दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि, BJP और TMC पहले भी कई बार साथ में चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में वो एक बार फिर से एक हो जाएंगे। 

रैली के दौरान सीताराम येचुरी ने कहा, 'दिल्ली से जब हम आ रहे थे तो कई सारे लोग हमसे ये पूछ रहे थे कि अगर त्रिशंकु विधानसभा आ जाएगी यानी किसी को बहुमत नहीं आएगी तो आप कहते हो भाजपा को रोकना है तो आपका क्या रुझान होगा? मैंने कहा कि अगर कोई त्रिशंकु असेंबली आ जाएगी तो हमसे क्यों पूछ रहे हो भाई? आप मुख्यमंत्री जी से पूछो कितनी बार पिछले 10 सालों में 15 सालों में भाजपा के साथ समझौता कर चुकी थीं। कितने बार मंत्री रहीं भाजपा की सरकारों में कितने बार भाजपा के साथ मिलकर यहां पर चुनाव लड़ीं? और कितने बार भाजपा को बंगाल में आने के लिए सहुलियत किसने दिया तो ये TMC ने दिया।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'तो सवाल ये नहीं है कि हम क्या करेंगे अगर किसी को बहुतम नहीं आएगी तो, सवाल ये है कि TMC और मुख्यमंत्री क्या करेंगी अगर त्रिशंकु विधानसभा आ जाएगी तो? अपनी कुर्शी संभालने के लिए अपनी कुर्शी बचाने के लिए फिर दोबारा एक बार भाजपा के साथ समझौता करेंगे तो आर्श्चय मत होना तुम लोग क्योंकि वहीं उनका चरित्र है। भाजपा के साथ समझौता करेंगी। वो आज भी ऐसा कर सकती हैं।'

बता दें, राज्य में इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),  कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। जिसको लेकर आज इन पार्टियों के नेताओं ने कोलकाता में संयुक्त रैली की।

गौरतलब है कि प. बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए पहले चरण के लिए 27 मार्च, दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल, तीसरे के लिए 6 अप्रैल, चौथे के लिए 10 अप्रैल, पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल, छठे चरण के लिए 22 अप्रैल, सातवें चरण के लिए 26 अप्रैल और आठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होंगे। वहीं 2 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-वाम और ISF की बंगाल में हुंकार, एक साथ रैली कर TMC-BJP को दिखाई अपनी ताकत
 

Advertisement

Published February 28th, 2021 at 20:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo