Advertisement

Updated July 27th, 2021 at 23:02 IST

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे...गाने वाले सिंगर सहदेव से मिलने पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

सिंगर सहदेव की प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है, उसके इस गाने के फैन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी हो गए हैं।

Reported by: Chandani sahu
| Image:self
Advertisement

पिछले कुछ दिनों से एक बच्चे का गाना सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। सहदेव नाम के इस बच्चे ने 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे...' गाना गाया था। यह काफी पुराना वीडियो है, जो कि अब वायरल हो रहा है। सहदेव से वीडियो कॉल पर सिंगर बादशाह बात कर अपने साथ गाने को कहा था। यहीं नहीं सिंगर सहदेव की प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है। उसके इस गाने के फैन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी हो गए हैं। सहदेव ने सीएम बघेल से मुलाकात की है।

इसे भी पढ़े : दूल्हे ने यूं की अपनी दुल्हन के लिए शायरी; मजेदार VIRAL VIDEO देख लोग बोले- 'भाई अब कोई फायदा नहीं'

सहदेव ने भूपेश को अपना हिट सॉन्ग सुनाया तो सीएम भूपेश भी उसके फैन हो गए हैं। जिसके बाद बघेल ने कहा कि वाह !

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव के पास ना तो मोबाइल है। वहीं उसने ये गाना अपने टीचर के कहने पर रिकॉर्ड किया था। जिसके बाद से उसकी दुनिया ही बदल गई सी लगती है। दिन प्रति दिन पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है।

इसे भी पढ़े: Viral Video: बर्गर ना मिलने पर नाराज़ हुआ बच्चा, बोला- मैं भूखा ही सो जाऊंगा, मत करो ऑर्डर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह के पास यह वायरल वीडियो पहुंचा तो उन्होंने साथ में गाने का सहदेव को ऑफर दे दिया। उन्होंने इस बच्चे से वीडियो कॉल के जरिए बात की और उसे चंडीगढ़ बुला लिया। कयास है कि बादशाह सहदेव के साथ गाना भी गाएंगे। बादशाह ने सहदेव के गाए गाने पर एक पोस्ट भी किया था। इसमें उनके साथ आस्था गिल भी दिख रही थी। उन्होंने इसका रीमिक्स वर्जन अपलोड किया था। सहदेव ने सोमवार को मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की थी वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की उसकी प्रसिद्धि सोशल साइटों पर खासी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़े : किसान को रिक्शे पर बिठाकर भैसों को चारा खिलाने चले सोनू सूद, खुद को बताया- ‘द मिल्कमैन’

Advertisement

Published July 27th, 2021 at 22:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo