Advertisement

Updated November 16th, 2021 at 16:30 IST

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर बीजेपी का अखिलेश यादव पर पलटवार, नकवी बोले- 'इन्‍हें कांग्रेस की बीमारी लग गई है'

नकवी ने कहा, 'अखिलेश यादव ने गलत कहा है। उन्हें कहना चाहिए था उत्तर प्रदेश की धरती उनके परिवार ने बनाई है।

Reported by: Ankur Shrivastava
PC-ANI/TWITTER
PC-ANI/TWITTER | Image:self
Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दावा किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य उनकी सरकार द्वारा करवाया गया है। उनके इसी दावे पर अब भाजपा ने पलटवार करते हुए सपा अध्यक्ष पर तीखा तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कांग्रेस की बीमारी लग गई है।

नकवी ने कहा, 'अखिलेश यादव ने गलत कहा है। उन्हें कहना चाहिए था उत्तर प्रदेश की धरती उनके परिवार ने बनाई है। उनकी मेहरबानी से उत्तर प्रदेश के लोग धरती पर चल रहे हैं। इन्हें कांग्रेस की बीमारी लग गई है। पहले गांधी परिवार कहता था कि पूरा ब्रह्मांड नेहरू ने बनाया है, दुनिया भर में सड़कें इंदिरा गांधी ने बनाई हैं और राजीव गांधी ने देश को सब कुछ दिया है। उनके अनुसार, लोगों का देश के लिए कोई योगदान नहीं था। इस प्रकार की गलतफहमी हानिकारक हैं।'

 वहीं यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने भी सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि 'अखिलेश यादव छोटे बच्चे नहीं हैं। वो मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह बच्चे नहीं हैं जो हर बात पर रोने लगें। अगर काम किए होते तो आज उनका ये हाल नहीं होता।' 

'फीता आया लखनऊ से और दिल्ली से कैंची आई': अखिलेश यादव

गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उद्घाटन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि 'उद्घाटन फीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई। सपा के काम का श्रेय लेने को ‘खिचम-खिंचाई’ मची है। आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊ वालों ने ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ की लंबाई का आंकड़ा रट लिया होगा। सपा ‘बहुरंगी पुष्पवर्षा’ से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोचवालों को जवाब देगी।'

इसे भी पढ़ें- नवाब मलिक ने काशिफ खान को कहा 'समीर वानखेड़े का कलेक्टर', जांच पर उठाए सवाल

इसे भी पढ़ें- प्रदूषण के लिए किसानों को दोष देने पर कांग्रेस ने की आप की खिंचाई; कहा- 'पीआर स्टंट बंद करें केजरीवाल'

Advertisement

Published November 16th, 2021 at 16:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
3 घंटे पहलेे
9 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo