Advertisement

Updated February 6th, 2019 at 18:26 IST

अखिलेश-माया पर बरसें अमित शाह, पूछा- 'राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं या नहीं?'

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनें घुसपैठियों का कांग्रेस पार्टी समर्थन समर्थन कर रही है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

साल 2019 में सत्ता के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'ब्रज क्षेत्र-बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' में हुंकार भरा।

इस रैली में अमित शाह ने अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में हुए मायावती और अखिलेश के गठबंधन पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाकी दलों से अलग पार्टी हैं, हमारे यहां विजय कोई नेता नहीं अपितु बूथ पर खड़े कार्यकर्त्ता दिलातें हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार पूछते हैं कि बुआ-भतीजा एक साथ हैं तो यूपी में 74 सीटें कहां से आएगी। मैं कहता हूं हमारी सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब देखो तो पता लगेगा कि 74 सीटें कहां से आएगी। 

उन्होंने कहा, ''2017 में ऐसा ही गठबंधन बना और यूपी के दो लड़के एकत्र हुए थे तो लोग कहते थें अब क्या होगा। मैंने तब भी घोषणा की थी हम 300 सीटें जीतेंगे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने 325 सीटें जीती।" उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।

शाह ने कहा कि यूपी में भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हाल ही में एक ही तहसील के अंदर से 140 हैक्टेयर जमीन, सपा बसपा के गुंडों से मुक्त कराई गई है।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनें घुसपैठियों का कांग्रेस पार्टी समर्थन समर्थन कर रही है। देश के कोने-कोने से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम मोदी सरकार करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष को खरी खोटी सुनाते हुए शाह ने कहा, 'राहुल बाबा को ये तक नहीं पता है कि आलू जमीन के नीचे होता है या फैक्ट्री में होता है और वो किसानों की बात कर रहे हैं।'

अपने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बजट में देश भर के श्रमिकों के लिए 3000 रुपए की पेंशन का प्रावधान किया गया है और देश के रक्षा बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है।

शाह ने कहा कि हम चाहते है कि अयोध्या में उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए यही कहना चाहता हूं कि हमारा स्टैंड तो साफ है, लेकिन अगर हिम्मत है तो ये राम मंदिर पर अपना एजेंडा साफ करें।

ममता पर अमित शाह का वार...

''बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहें है। ममता बनर्जी अगर सोचती हैं कि भाजपा को बंगाल में कार्यक्रम करने की अनुमति ना देकर वो बंगाल में भाजपा की सरकार बननें से रोक लेगी तो वो कान खोलकर सुन लें कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है बंगाल सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।"

बंगाल की सीएम पर आगे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी, आपको क्या लगता है कि आप ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लोगी, हमारी सरकार बनने से रोक लोगी। हम भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, आपकी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। बंगाल में इस बार मोदी जी के नेतृत्व में 23 सीटों पर कमल खिलना तय है।

उन्होंने कहा कि 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ मोदी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जब सोनिया गाधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटी तो सभी को पता था कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बनेंगे। पर क्या कोई बता सकता है कि भाजपा में मेरे बाद अध्यक्ष कौन बनेगा? यही भाजपा का लोकतंत्र है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने 129 जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का कल्याण किया है और सबसे बड़ा काम किया है देश को सुरक्षित करने का। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ने का भुगतान किया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव देश के भविष्य का निर्धारण करने वाला चुनाव हैं। एक तरफ जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से ग्रस्त पार्टियां, तो दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली चुनाव मैदान में है।

राम मंदिर पर अमित शाह की दो टूक..

शाह ने कहा कि भाजपा का मत स्पष्ट है कि उसी स्थान पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। अब मैं अलीगढ़ के मंच से सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी से पूछता हूं कि वे अपना एजेंडा क्लीयर करें कि वे राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं या नहीं?

Advertisement

Published February 6th, 2019 at 18:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
IPL Franchise Lucknow Super Giants
14 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo