Advertisement

Updated February 3rd, 2019 at 15:26 IST

होटल के इस ''वेटर'' ने BJP के संकल्प पत्र के लिए दिया पहला सुझाव, जानें- पत्र में क्या था?

वेटर ने अपने सुझाव पत्र के जरिए भारतीय जनता पार्टी से इस बात की मांग की है कि अयोध्या में उसी स्थान पर राम मंदिर का निर्माण कराया जाए।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

देश का सबसे बड़ा पर्व, देश का सबसे बड़ा युद्ध, देश के सबसे बड़े घमासान का वो मंच जहां से सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव की जिसे सत्ता के महामुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर सियासी दांव पेंच जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणभूमि के लिए अपना बिगुल बजा दिया है।

बीजेपी ने आज देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में 'भारत के मन की बात - मोदी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके जरिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बताई कि उनकी पार्टी लोगों की राय लेकर अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार कर रही है। इस संकल्प पत्र के लिए पहला सुझाव उसी होटल के एक वेटर ने दिया, जहां ये कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

दरअसल आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार साल 2014 में हुआ था कि कोई गैर कांग्रेस दल ने पूर्ण बहुमत हासिल करके अपनी सरकार बनाई थी। ऐसे में बीजेपी इस बार भी सत्ता के सिंहासन पर अपना कब्जा जमाए रखने के लिए अपनी पूरी जान झोंक देना चाहती है। इस क्रम में बीजेपी ने हुंकार भरना शुरू कर दिया और अपने घोषणा पत्र में आम लोगों के सुझाव को शामिल करने की नीति बनाई।

बता दें, कार्यक्रम के दौरान मंच पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। वहां एक सुझाव पेटी रखा गया था, जिसमें होटल के एक वेटर ने अपना सुझाव दिया। लेकिन रिपब्लिक भारत को मिली जानकारी के मुताबिक ये ख़बर वाकई चौंका देने वाली थी। क्योंकि इस वेटर ने बीजेपी से अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की मांग की।

वेटर ने अपने सुझाव पत्र के जरिए भारतीय जनता पार्टी से इस बात की मांग की है कि अयोध्या में उसी स्थान पर राम मंदिर का निर्माण कराया जाए। इतना ही नहीं वेटर ने कहा कि बीजेपी को इस बार राम मंदिर के निर्माण का मसला अपने ''संकल्प पत्र'' में शामिल करना चाहिए।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में बोलते बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 'भारत के मन की बात - मोदी के साथ', कार्यक्रम भारत की चुनाव प्रक्रिया में अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम होगा। वहीं राम मंदिर मसले पर अमित शाह ने कहा कि मंदिर का निर्माण उसी स्थान पर होगा। 

अमित शाह ने कहा कि 'भारत के मन की बात - मोदी के साथ', संकल्प पत्र के लोकतांत्रिकरण का ये अनुठा प्रयोग है। 10 करोड़ परिवार कैसा देश चाहते हैं ये बात उनसे जानी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें - सत्ता के महामुकाबले को लेकर अमित शाह ने कसी कमर, कहा- 'भारत के मन की बात - मोदी के साथ'

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'भारत के मन की बात - मोदी के साथ', कार्यक्रम भाजपा का नहीं है, बल्कि देश के लिए है। ये कार्यक्रम देश को सुरक्षित करने, गरीब का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए है। ये कार्यक्रम नया भारत बनाने के लिए है।

Advertisement

Published February 3rd, 2019 at 15:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo