Advertisement

Updated August 12th, 2022 at 21:22 IST

गोवा के पंचायत चुनावों में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, नेतृत्व के भरोसे पर फिर खरे उतरे CM सावंत

गोवा के पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया। घोषित हुए नतीजों में बीजेपी ने लगभग क्लीन स्वीप करते हुए 150 से अधिक सीटों पर जीत का परचम फहराया।

Reported by: Lipi Bhoi
| Image:self
Advertisement

गोवा के पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया। शुक्रवार को घोषित हुए नतीजों में बीजेपी ने लगभग क्लीन स्वीप करते हुए 150 से अधिक सीटों पर जीत का परचम फहराया। इसी के साथ युवा मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे पर एक बार फिर खरे उतरे। विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने पंचायत चुनाव में भी बीजेपी का झंडा बुलंद किया।

चुनाव नतीजों के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने उसे गोवा के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य की 150 से अधिक पंचायतों में बीजेपी के सरपंच होंगे, जिससे सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर लागू करने में और आसानी होगी। 

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि पंचायत चुनाव नतीजों से साफ है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीतेगी। पंचायत चुनाव के विजयी भाजपा उम्मीदवारों ने पणजी में मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और गोवा के भाजपा अध्यक्ष श्री सदानंद शेत तनावडे से मुलाकात की।

मौलिंगम-कर्चिरेम पंचायत के वार्ड नंबर 6 से चुने गए सबसे उम्रदराज उम्मीदवार कार्यकर्ता भागो भैरो वरक को सीएम सावंत ने हार्दिक बधाई दी है। वह 82 वर्ष के हैं और अपनी पंचायत के लोगों की सेवा करने की भावना और इच्छा को जारी रखते हैं। सीएम सावंत ने कहा कि "यह प्रदर्शन में हमारे गहरे जड़ वाले लोकतांत्रिक लोकाचार का एक उदाहरण है। मैं जनता की सेवा में जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सफलता की कामना करता हूं।"

इसे भी पढ़ें- मुफ्तखोरी के बहस के बीच अरविंद केजरीवाल ने की 'दिल्ली मॉडल' की तारीफ; कहा- 'दुनिया इसे अपना रही'

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी के '10 लाख नौकरियों' के वादे पर बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार; 'हम प्रयास कर रहे हैं'

Advertisement

Published August 12th, 2022 at 21:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo