Advertisement

Updated May 5th, 2021 at 12:43 IST

बंगाल हिंसा: जेपी नड्डा ने पार्टी विधायकों को दिलाई शपथ, कहा- हिंसा के खिलाफ निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे लड़ाई

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता में बीजेपी के जीते हुए विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने विधायकों को राज्य में विकास कार्य करने की बात कही। साथ ही नड्डा ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, जैसे-जैसे राज्य में चुनावी नतीजे आए हैं वैसे-वैसे राजनीतिक हिंसा का तांडव देखने को मिला है। ये लड़ाई हम निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे।

इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि, 'जो तस्वीरें मैंने विभाजन के समय देखी थी वे ताजा होती दिख रही थीं। जिनको सुरक्षा करनी चाहिए वे ही इस हिंसा के तांडव के जिम्मेदार लोग हैं। ऐसे लोग शपथ लें, प्रजातंत्र में सबको शपथ लेने का अधिकार है लेकिन हम भी शपथ लेते हैं कि बंगाल की धरती से राजनीतिक हिंसा खत्म करेंगे।'

आपको बता दें, 2 मई को बंगाल के चुनावी नतीजे आए थे। जिसमें TMC को बड़ी जीत मिली। वहीं ममता को 213 सीटों पर जीत मिली। वहीं बीजेपी सिर्फ 77 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। चुनावी परिणाम के बाद बंगाल के अलग-अलग शहरों में TMC-बीजेपी समर्थकों में झड़प देखने को मिली। जिसमें कई बीजेपी नेताओं को गंभीर चोटें आईं हैं। 

कोलकाता के BJP कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि, 'PM मोदी के बंगाल को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प को हम आगे बढ़ाएंगे। विकास की एक नई कहानी हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए निभाएंगे।'

वहीं ममता बनर्जी ने आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि, 'आशा है कि शासन संविधान और कानून के नियम के अनुसार चलेगा। हमारी प्राथमिकता इस संवेदनहीन हिंसा का अंत करना है। उम्मीद है कि CM कानून के शासन को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।'

इसे भी पढ़ें: सोनू सूद और उनकी टीम ने बचाई 20 कोरोना मरीजों की जान, बेंगलुरु के अस्पताल में पहुंचाया ऑक्सीजन

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः सोपोर में हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

Advertisement

Published May 5th, 2021 at 12:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo