Advertisement

Updated April 14th, 2021 at 16:49 IST

बंगाल चुनाव: जेपी नड्डा बोले- दीदी बौखला गई हैं, उनके हाथ से निकल गया चुनाव

पश्चिम बंगाल के मंगलकोट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर वार किया।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मंगलकोट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर वार किया। नड्डा ने एक बार फिर से दावा किया कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच वाव-विवाद पर कहा कि, 'दीदी बौखला गई हैं, ये बताता है कि दीदी के हाथ से चुनाव निकल गया है।'

BJP प्रमुख जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, 'TMC साफ और BJP का आना तय हो गया है।' आपको बता दें, जेपी नड्डा राज्य में पांचवें चरण को लेकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने राज्य में ममता बनर्जी पर दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कूचबिहार हिंसा में हुई हिंसा में मारे गए लोगों का जिक्र किया और ममता पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग का बैन अब समाप्त हो गया है जिसके बाद वो सीतलकुची पहुंची और पीड़ित परिवार से मिली। साथ ही उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा कि, 'दीदी ने हमसे मुलाकात की। उन्होंने हमें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। चुनाव खत्म होने के बाद वो हमारी मदद करेंगी। हमें उनपर भरोसा है।'

वहीं बंगाल चुनाव के अभी चार चरण होने बाकी हैं। राज्य में 8 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। वहीं इस बार राज्य में काफी ज्यादा वोटिंग हो रही है। जिससे बीजेपी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि पहले चार चरणों के चुनाव में उसे काफी ज्यादा संख्या में सीटें मिल रही है। 

वहीं दूसरी तरफ TMC के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि राज्य में बीजेपी 99 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। खैर कौन सी पार्टी राज्य की सत्ता में आती है ये तो आने वाले 2 मई को ही पता चल सकेगा जिस दिन नतीजे आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात: क्वारंटाइन हुए लोगों की मदद के लिए आगे आया शख्स, फ्री में पहुंचा रहा घर तक खाना

इसे भी पढ़ें: CBSE बोर्ड परीक्षा: CM केजरीवाल ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत, कहा- लाखों छात्रों के अभिभावकों को मिली बड़ी राहत
 

Advertisement

Published April 14th, 2021 at 16:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo