Advertisement

Updated November 26th, 2019 at 14:54 IST

महाराष्ट्र: शक्ति परिक्षण से पहले BJP के लिए बड़ा झटका! अजित पवार का डिप्टी सीएम से इस्तीफा: सूत्र

शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले पवार के इस्तीफा को बीजेपी के लिए इसे बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण करवाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद राज्य की सत्ता से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया  है। 

शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले पवार के इस्तीफा को बीजेपी के लिए इसे बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें, इससे पहले मंगलवार को शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्य बुधवार को ही शपथ ग्रहण करें।


न्यायालय ने कहा कि समूची प्रक्रिया पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान गुप्त मतदान नहीं हो और विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सत्ता में काबिज रहने के लिए 145 विधायकों का समर्थन साबित करना होगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग भाजपा द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया।

राकांपा और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Advertisement

Published November 26th, 2019 at 14:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo