Advertisement

Updated March 12th, 2019 at 12:44 IST

हार्दिक पटेल थामेंगे कांग्रेस का दामन... 58 साल बाद गुजरात में CWC की बैठक, देखें- LIVE UPDATS

तो पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल गुजरात में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

यहा पढ़ें - LIVE UPDATES

LIVE UPDATE दोपहर 12:42 बजे:

LIVE UPDATE दोपहर 12:32 बजे:

  • गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शिरकत करने पहुंचे हार्दिक पटेल, आज थामेंगे कांग्रेस का दामन

LIVE UPDATE दोपहर 12:05 बजे:

  • गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक चल रही है

LIVE UPDATE सुबह 10:50 बजे:

LIVE UPDATE सुबह 10:46 बजे:

  • अहमदाबाद: दांडी मार्च की सालगिरह पर प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए साबरमती आश्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी

गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साबरमती आश्रम पहुंचे। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस सबके बीच बड़ी ख़बर ये भी है कि आज राहुल गांधी की मौजूदगी में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करेंगे।

तो पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल गुजरात में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

अहमदाबाद में बैठक के बाद अडालड में कांग्रेस की एक रैली भी आयोजित की गई है। इस रैली में राहुल गांधी, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल पार्टी में शामिल होंगे। इस मीटिंग से पहले गुजरात कांग्रेस से तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थाम लिया है।

कांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक गुजरात में 58 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1961 में बैठक हुई थी। आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए अब से कुछ ही देर में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी।

साल 1930 में यहां साबरमती आश्रम से 12 मार्च को महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। वर्ष 2019 को राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती के तौर पर भी मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह के गृह राज्य में आयोजित की जा रही रैली में कांग्रेस को तीन लाख लोगों के आने की आशा है।

इसे भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आतंकियों के लिए छलका प्यार, कहा- 'मसूद अज़हर जी'

एक महीने के भीतर राहुल गांधी का गुजरात का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 14 फरवरी को वलसाड जिले में रैली को संबोधित किया था। कांग्रेस नेताओं के दिन की शुरुआत साबरमती के गांधी आश्रम में प्रार्थना से हुई। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद वे सरदार पटेल नेशनल मेमोरियल में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में भाग लेंगे।
 

Advertisement

Published March 12th, 2019 at 10:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Ravichandran Ashwin
2 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo