Advertisement

Updated November 1st, 2020 at 22:15 IST

CM योगी के बाद अनिल विज का ऐलान, हरियाणा सरकार भी लाएगी लव जिहाद के खिलाफ कानून

हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक चुनावी सभा संबोधित करते हुए कहा कि लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। सीएम योगी के ऐलान के बाद आज हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, 'हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।'

हरियाणा के गृह मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में तौसीफ नाम के एक व्यक्ति ने 21 वर्षीय निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लव जिहाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूपी: लव जिहाद को लेकर CM योगी का ऐलान, कहा- इसके खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून

निकिता मर्डर केस

बता दें, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में तब हुई थी जब निकता अपना पेपर देकर कॉलेज से बाहर आ रही थी। उस समय एक गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें से तौसीफ बाहर निकला और उसने निकिता को अगवा करने की कोशिश की और उसे जबर्दस्ती गाड़ी में बैठाने लगा। लेकिन जब युवती ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी थी। जिसके बाद पीड़िता की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस इन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में बनेगा लव जिहाद के खिलाफ कानून

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'इलाहाबाद HC ने एक आदेश दिया है कि विवाह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। इसको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार भी निर्णय ले रही है कि हम लव जिहाद को रोकने के लिए सख्ती से काम करेंगे। हम इसके लिए एक प्रभावी कानून बनाएंगे। मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाकर हमारी बहनों की इज्जत के साथ खेलते हैं, वो सुधर जाएं नहीं तो उनकी 'राम नाम सत्य' यात्रा शुरू होगी।' 

इसे भी पढ़ें: CM योगी को मिला अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का साथ, कहा - 'लव जिहादियों को बीच चौराहे पर हो फांसी' 

Advertisement

Published November 1st, 2020 at 15:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
16 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo