Advertisement

Updated December 24th, 2018 at 20:37 IST

#NationalApprovalRatings LIVE | BJP या कांग्रेस: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव, तो किसको मिलेगा सिंहासन?

बता दें, पिछले महीनें भी CVoter ने गहन विश्लेषण के साथ राजनीतिक परिस्थितियां और 'जनता का मूड' को लेकर सामने आई थी. 

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

दुनिया के सबसे बड़ें लोकतांत्रिक देश भारत एक बार फिर साल 2019 में सबसे बड़ा पर्व मनाएगा यानि आम चुनाव से गुजरेगा. जनता अपने मतदान की ताकत का प्रयोग करते हुए देश की सत्ता किसे सौपनी है? उसका फैसला करेगी. 

ऐसे में राजनीतिक पार्टियां (चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष) भी इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती .  2014 में विशाल बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने जहां सत्ता को बचाने की चुनौती है, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी पिछले लोकसभा से शिकस्त को भूल दुबारा सत्ता में वापसी करने को बेकरार है . वहीं क्षेत्रिय पार्टियां भी देश के सामने खुद को तीसरा विकल्प के तौर पर स्थपित करने की कोशिश में हैं.

यहां देखें National Approval Ratings से जुड़ी हर लाइव अपडेट...

8:10 PM: भाजपा को ओडिशा में 15 सीटें जीतने का अनुमान..

8:00 PM: गुजरात में भी नहीं चलेगा कांग्रेस का जादू! मिलेंगी बस इतनी सीटें..​​​​​​​

7: 50 PM: तमिलनाडु में DMK को मिल सकती हैं 30 सीटें, AIADMK को झटका! 

7: 45 PM: यूपीए को कर्नाटक में 13 सीटें मिलने का अनुमान

7: 35 PM: मध्यप्रदेश में अभी हुए आम चुनाव तो कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, बीजेपी की होगी वापसी!​​​​​​​

7: 25: बीजेपी-एआईएडीएमके को तामिलनाडु में एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान ....

7: 15 PM- एनडीए के सहयोगियों को बिहार की 40 में से 35 सीटें मिलने का अनुमान ..

7:05 PM: पश्चिम बंगाल में अब पूरी तरह से ध्रुवीकरण हो रहा है: एसके दत्ता, राजनीतिक विश्लेषक

6:53 PM:  पश्चिम बंगाल में भाजपा को फायदा, ममता बनर्जी को मिल सकती हैं 32 सीटें

6:53 PM: सहयोगी दल शिवसेना से दूरियां बढ़ने पर बीजेपी को नुकसान होने का अनुमान.​​​​​​​

6:40 PM: महाराष्ट्र में यूपीए को बड़े पैमाने पर बढ़त.

6:30 PM: शिवसेना 2019 में अकेले चुनाव लड़ेगी- सुंदर बालकृष्णन, राजनीतिक टिप्पणीकार

6:23 PM: मोदी जी हमारे लोकप्रिय नेता हैं , उत्तर प्रदेश - महागबंधन में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है : नूपुर शर्मा

6:17 PM: #NationalApprovalRatings | महागबंधन की अनुपस्थित में एनडीए 80 में से 72 सीटें जीत सकती है. 

6:13 PM: National Approval Ratings: यूपी में BJP को लग सकता है तगड़ा झटका, महागठबंधन को मिलेगी बड़ी बढ़त

6:10 PM: आज हुए लोकसभा चुनाव तो कौन जीतेगा ?​​​​​​​

 


बता दें, पिछले महीनें भी CVoter ने गहन विश्लेषण के साथ राजनीतिक परिस्थितियां और 'जनता का मूड' को लेकर सामने आई थी. 

CVoter के अनुसार देश में NDA को लगभग 37.7 प्रतिशत वोट मिलेंगे. वहीं UPA को 32.8 प्रतिशत. NDA को 247 सीटें मिलने का अनुमान जाताया गया था, तो UPA को 171 सीटें. अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसको 248 सीटें मिलेंगी.   वहीं अन्य दलों की बात करें तो उन्हें 125 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था.

अगर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही थी. बीजेपी ने इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर मेघालय, नागालैंड में सरकार बनाई तो त्रिपुरा में काफी सालों से मौजूद लेफ्ट पार्टी को अपने दम पर सत्ता से बेदखल कर दिया था. वहीं कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में JDS के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करके बीजेपी को सत्ता से दूर रखा. लेकिन साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तीन हिंदी भाषा राज्यों में सत्ता से हाथ धोना पड़ा था.  
 

 


 

Advertisement

Published December 24th, 2018 at 17:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo