Advertisement

Updated April 28th, 2023 at 16:11 IST

UP: Mukhtar Ansari को नहीं मिल रही राहत, करीबी की 50 लाख की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Mukhtar Ansari: हाल ही में लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। इसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

Reported by: Arpit Mishra
Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari | Image:self
Advertisement

UP Police-Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश में माफियाओं की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में मुख्तार अंसारी के करीबी की आनंद यादव की 50 लाख संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ है। यह कार्रवाई बाराबंकी एंबुलेंस कांड में हो रही है। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आनंद की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया।

आनंद की जो संपत्ति कुर्क होनी है, उसकी कीमत लगभग 50 लाख है। प्रशासन का कहना है कि यह संपत्ति अपराध जगत से अर्जित की गई थी। इसकी जानकारी सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने दी। मालूम हो कि 2017 के बाद से ही मुख्तार अंसारी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। यूपी की सत्ता में योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से ही मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हुआ है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस

मुख्तार की कई अवैध संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। हाल ही में लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। इसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। वहीं मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। जहां अफशां की तलाश में पुलिस शहर-शहर की खाक छान रही है तो वहीं पुलिस ने अफशां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

अफशां पर 50 हजार का इनाम

पुलिस ने इस मामले ने जानकारी दी थी कि अफशां के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। वो थाना मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित हैं। उसके ऊपर यूपी पुलिस ने इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। अफशां अंसारी पर अब 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: माफिया Mukhtar Ansari की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? गैंगस्टर एक्ट मामले में आएगा फैसला

वहीं योगी सरकार में अवैध संपत्ति के मामले में लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के अलावा अन्य माफियाओं समेत योगी सरकार में अबतक अपराधियों की 69 करोड़ 31 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Killing : सुप्रीम कोर्ट ने UP Govt से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, 3 हफ्ते बाद फिर सुनवाई

Advertisement

Published April 28th, 2023 at 16:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo