Advertisement

Updated November 22nd, 2022 at 21:46 IST

Shraddha Murder: सीएम हिमंत बिस्वा ने लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की मांग उठाई, कहा- 'देश को इसके खिलाफ कड़े नियम की जरूरत'

Shraddha Murder: श्रद्धा की नृशंस हत्या से हर कोई आहत है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने लव जिहाद के खिलाफ कड़े से कड़े कानून की मांग उठाई है।

Reported by: Kanak Kumari
Image: Republic/ANI
Image: Republic/ANI | Image:self
Advertisement

Shraddha Murder: श्रद्धा की नृशंस हत्या से हर कोई आहत है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने लव जिहाद के खिलाफ कड़े से कड़े कानून की मांग उठाई है। हालिया अपडेट के अनुसार आज आरोपी आफताब का पॉलीग्रफी टेस्ट कराया गया। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को श्रद्धा वाकर हत्याकांड का मुद्दा उठाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून को लेकर बयान दिया।

सीएम हिमंत सरमा ने धंसुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "एक हफ्ते पहले, आफताब नाम का एक व्यक्ति श्रद्धा को मुंबई से दिल्ली ले गया और उससे शादी करने का वादा किया। शादी नहीं हुई, लेकिन उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। एक लड़की जो हमारी बहन जैसी है उसे काटकर फ्रिज में रख दिया गया। देश को आज लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून की जरूरत है। बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी इसके खिलाफ कानून नहीं ला सकती है।"

28 साल के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया और उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। उन टुकड़ों को उसने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में अपने किराए के घर में 20 दिनों तक फ्रिज में रखा। फिर अगले कई दिनों तक वो इन टुकड़ों को देर रात घर से बाहक जाकर अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा।

गुजरात में असम सीएम ने राहुल गांधी पर भी जोरदार प्रहार किया और कहा, "राहुल गांधी गुजरात में दिखाई भी नहीं देते हैं। आजकल एक अतिथी के रूप में आए हैं। हिमाचल में चुनाव खत्म हो गया पर वे वहां भी नहीं गए थे। जिन प्रदेशों में चुनाव नहीं है, राहुल गांधी वहीं जाते हैं और जहां चुनाव है वहां वो नहीं जाते हैं। उन्हें हारने का डर है। वो जानते हैं कि मैं जहां जाऊंगा वहीं हार जाऊंगा। मेरे जीतने की उम्मीद नहीं है।"

ये भी पढ़ें: PK ने नीतीश सरकार को फिर से घेरा; कहा- 'बिहार की 35 साल की बदहाली के लिए दोनों भाई और अब चाचा-भतीजा जिम्मेदार'

Advertisement

Published November 22nd, 2022 at 21:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo