Advertisement

Updated April 27th, 2023 at 10:55 IST

माफिया Mukhtar ansari की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? गैंगस्टर एक्ट मामले में आएगा फैसला

2017 के बाद से मुख्तार अंसारी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। यूपी की सत्ता में योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हुआ है।

Reported by: Sagar Singh
Mukhtar ansari (File Photo)
Mukhtar ansari (File Photo) | Image:self
Advertisement

Mukhtar ansari पर आज कोर्ट अहम फैसला सुनाएगी। गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी के ऊपर चल रहे गैंगस्टर के मामले में आज फैसला आना है। पिछली तारीख पर एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव के द्वारा मामले में लिखित बस के लिए अवसर की मांग की गई थी। जिसको देखते हुए कोर्ट ने 27 अप्रैल को सुनाने के लिए कहा था। 

मुख्तार अंसारी पर ये फैसला 19 अप्रैल को आने वाला था। मुख्तार अंसारी के वकील लियाकत अली ने बताया कि 2009 में मुहम्मदाबाद थाना में वीर हसन द्वारा 307 के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें मुख्तार अंसारी नामजद अभियुक्त नहीं थे। माफिया मुख्तार का नाम विवेचना के दौरान 120 B में जोड़ा गया था। मामले में मुख्य अभियुक्त सोनू यादव था। इस मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी और इस केस में बरी हो चुके है। 

लियाकत अली के अनुसार एक और मामला हत्या का था। जिसमें साल 2010 में करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर में कपिल देव सिंह की हत्या करदी गई थी। लियाकत अली ने आरोप लगाया कि कपिल देव सिंह के समय मुख्तार अंसारी जेल में था, लेकिन उनपर फर्जी तरीके से 120 B के तहत इसमें भी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में भी कोर्ट से मुख्तार हो चुका है। उन्होंने बताया कि 302 के मामले में मुख्तार अंसारी बरी हो चुके हैं और 307 के मामले में भी मुख्य अभियुक्त सोनू यादव बरी हो चुका है। इन दोनों मामले को जोड़ कर गैंग चार्ट बनाया गया था। जिसमें बहस पूरी हो चुकी है आज फैसला आने वाला है। 

2017 से सितारे गर्दिश में

मालूम हो कि 2017 के बाद से ही मुख्तार अंसारी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। यूपी की सत्ता में योगी आदित्यनाथ के आने के बाद से ही मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हुआ है। मुख्तार की कई अवैध संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। हाल ही में लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी की प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। इसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'हमारा रोडमैप देश का विकास करना, विपक्ष का सत्ता हथियाना', BJP कार्यकर्ताओं के संबोधन में बोले PM Modi

Advertisement

Published April 27th, 2023 at 10:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo