Advertisement

Updated July 20th, 2021 at 22:33 IST

अवैध रोहिंग्या प्रवासियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, गैर-कानूनी गतिविधियों में हैं शामिल : गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने इस बात को भी उजागर किया की रोहिंग्या प्रवासी देश में अवैध गतिविधि में भी संलिप्त पाए गए हैं।

Reported by: Manish Bharti
| Image:self
Advertisement

मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय ने बताया कि 'अवैध रोहिंग्या प्रवासियों से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ती' है। गृह मंत्रालय ने इस बात को भी उजागर किया कि रोहिंग्या प्रवासी देश में अवैध गतिविधि में भी संलिप्त पाए गए हैं। 

राज्यसभा में बयान देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जो लोग वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश करते हैं या भारत आने के बाद जिनके यात्रा दस्तावेज समाप्त हो चुके हैं, उन्हें भारत सरकार अवैध प्रवासी मानती है। उन्होंने बयान दिया कि अवैध प्रवासियों के साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटान किया जाता है। मंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि रोहिंग्या प्रवासियों से भारतीय सुरक्षा को एक बड़ा खतरा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - संसद में केंद्र ने कहा- “सरकार के पास नहीं है ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा”

गौरतलब है कि हाल ही में म्यानमार में सेना ने तख्ता पलट कर शासन अपने हाथ में ले लिया है। इसके बाद से ही म्यानमार में सामाजिक-राजनीतिक स्थिति बिगड़ती चली गई है। इस स्थिति में बहुत से लोग भारतीय सीमा में घुसपैठ करके अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए हैं। 

लोक सभा में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें रोहिंग्या को भारत से ना निकालने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि भारत कई देशों के साथ एक लंबी सीमा साझा करता है और हर साल भारत में बड़ी संख्या में प्रवासी घुसपैठ करके आते हैं। 

नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार अवैध प्रवासियों के मुद्दे से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। हाल ही में सरकार ने नागरिक संशोधन अधिनियम भी पारित किया था, जो प्रवासियों को नागरिकता देने से संबंधित था। 

इसे भी पढ़ें - राष्ट्रीय जनगणना में OBC आंकड़े शामिल नहीं करेगी केंद्र सरकार, राज्यों की मांग ठुकराई

इसे भी पढ़ें - विदेश मंत्री जयशंकर ने सरकार की विदेश नीति को सराहा, कहा- ‘PM मोदी के प्रयासों ने ही पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में कराया शामिल’

 

 

Advertisement

Published July 20th, 2021 at 22:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo