Advertisement

Updated August 16th, 2022 at 15:32 IST

VIDEO: बीजेपी MP निशिकांत दुबे का पैर धोकर कार्यकर्ता ने पीया पानी, कांग्रेस ने बताया अमानवीय घटना..

दरअसल निशिकांत दुबे ने बीते रविवार यानि 16 सितबंर को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया.  जिसमें एक कार्यकर्ता उनके पैर धोते हुए और उसी पानी को पीते हुए दिख रहा है

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पार्टी का कार्यकर्ता उनके पैर धोते और पीते हुए दिख रहा है. इस वीडियो को खुद सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट से ट्वीट किया है.

इस घटना के सामने आने के बाद उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल निशिकांत दुबे ने बीते रविवार यानि 16 सितबंर को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया.  जिसमें एक कार्यकर्ता उनके पैर धोते हुए और उसी पानी को पीते हुए दिख रहा है.

निशिकांत दुबे ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज मैंने अपने आप को बहुत छोटा कायकर्ता समझ रहा हूँ ,भाजपा के महान कार्यकर्ता पवन साह जी ने पुल की ख़ुशी में हज़ारों के सामने पैर धोया व उसको अपने वादे पुल की ख़ुशी में शामिल किया, काश यह मौक़ा मुझे माता पिता के बाद एक दिन मिले, मैं भी कार्यकर्ता का चरणामृत पियूँ जय भाजपा जय भारत

 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा, "निशिकांत दुबे जैसे बीजेपी के अहंकारी नेता, जो दूसरा का अपमान करने के अभ्यस्त अपराधी हैं साथ ही जो परंपराओं को तोड़ने और खुद के भगवान के रूप में स्थपित करना चाहते हैं, वो सब अब सबके सामने आ गए हैं. 


उन्होंने कहा, "क्या बीजेपी नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि अब वे अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपने पैरों को धोने और वहीं पानी पिलाना चाहते हैं?

भाजपा की संस्कृति और नैतिकता पर सवाल उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा, "क्या यह भाजपा की संस्कृति और नैतिकता है, जिसके बारे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बात करते हैं? क्या वे दुबे के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. अगर वे कार्रवाई नहीं करेंगे तो यह साबित होगा कि यह प्रधान मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के सक्रिय समर्थन और सहानुभूति निशिकांत जैसे लोगों के साथ है, जो आज की दुनिया में भी अमानवीय और अपमानजनक प्रथाओं को अपनी पीठ पर ढो रहे हैं. 
 

Advertisement

Published August 16th, 2022 at 15:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo