Advertisement

Updated September 23rd, 2019 at 00:42 IST

पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने पाकिस्तान को दिखाया 56 इंच का सिना, कहा - 370 को हमने फेयरवेल दे दिया

पीएम मोदी ने कहा साथियों अब समय भारत के सामने 70 साल से एक और बड़ी चुनौती थी, जिसे कुछ दिन पहले देश ने फेयरवेल दे दिया है।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को 56 इंच का सिना दिखाते हुए कहा पूर्ण बहुतम के साथ जम्मू - कश्मीर से 70 साल बाद 370 हटाया गया। 


पीएम मोदी ने कहा साथियों अब समय भारत के सामने 70 साल से एक और बड़ी चुनौती थी, जिसे कुछ दिन पहले देश ने फेयरवेल दे दिया है। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकासऔर समान अधिकारों से वंचित रखा था। इस स्थिति का लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रहीं थीं

उन्होंने कहा अब भारत के संविधान के अनुसार जो अधिकार बाकी भारतीयों को दिए गए हैं, वहीं अधिकार अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं। वहां की महिलाओं, बच्चों, दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है।


पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कुछ लोग, जो अपने देश को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं । लेकिन उन्हें भारत जो चल रहा है , उससे समस्या हो रही है।  भारत के प्रती अपनी राजनीति का केंद्र बना दिया है और आतंकवाद की खेती करती है। उनकी पहचान पूरी दुनिया जानती है कि वे कौन हैं।

उन्होंने कहा आज भारत पहले के मुकाबले और तेज गति से आगे बढ़ना चाहता है। भारत कुछ लोगों की इस सोच को चैलेंज कर रहा है, जिनकी सोच है कि कुछ बदल ही नहीं सकता। बीते 5 सालों में 130 करोड़ भारतीयों ने हर क्षेत्र में ऐसे नतीजे हासिल किए हैं जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  मैं यहां के प्रशासन को भी धन्यवाद दूंगा जिन्होंने पिछले दिनों बदले मौसम के बाद यहां की व्यवस्थाओं को सुचारू किया। आज के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन जगह की कमी के कारण हजारों लोग यहां नहीं आ पाए। मैं उन सभी से माफी मांगता हूं।

उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का नाम  हाउडी मोदी है। लेकिन मोदी अकेले कुछ नहीं है। मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण व्यक्ति हूं। इसलिए जब आपने पूछा है कि Howdy Modi, तो उसका जवाब यही है कि भारत में सब अच्छा है। अलग-अलग पंथ, संप्रदाय, सैकड़ों तरह का अलग-अलग क्षेत्रीय खान-पान, अलग-अलग वेशभूषा और अलग-अलग मौसम एवं ऋतु चक्र भारत को अद्भुत बनाते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा इस अपार जनसमूह की उपस्थिति केवल अर्थमेटिक तक सीमित नहीं है। आज हम यहां एक नई हिस्ट्री और नई कैमिस्टी बनती देख रहे हैं। NRG की ये एनर्जी भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती Synergy की गवाह है।

Advertisement

Published September 23rd, 2019 at 00:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo